फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Loss of lakhs due to fire in Karhera village

करहेड़ा गांव में आग लगने से लाखों का नुकसान

Mon, 18 Apr 2022 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in Karhera village
नगीना। खंड के गांव करहेडा में अचानक आग लगने से हाजी खुर्शीद का घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को 112 नंबर तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन वह देरी से पहुंची। दमकल कर्मियों को ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गांव करहेड़ा के हसूदा खान, कासम खान, हाकम खान, पूर्व पंच अकबर, पूर्व मैनेजर अकबर खान का कहना है कि दोपहर बाद अचानक हाजी खुर्शीद पुत्र बुद्धी के घर में आग लग गई। पक्की दीवारों के ऊपर रखी छान जल गई और घर के दो कमरों में भरा लकड़ी का सामान पूरी तरह जल गया। आग बुझाने वाले दो तीन युवकों के हाथ झुलस गए। ग्रामीणों ने बताया कि एक लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। करहेड़ा के हसूदा खान ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मदद के लिए बात की गई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की पूरी मदद कर आएंगे। आवश्यकता पड़ी तो अपने निजी कोष से भी सहयोग करेंगे। लोग बताते हैं कि दमकल विभाग की गाड़ी को एक घंटे पहले फोन किया लेकिन वह अंतिम क्षणों में पहुंची। तब तक दो घरों का सामान और फूस की छत जल गई। लोगों का कहना है कि अगर नगीना में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी होती तो इतना नुकसान नहीं होता। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है। इस मामले में सोमवार को ग्रामीण जिला उपायुक्त से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed