फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Longest fasting today: Eid al Adha tomorrow, all Eid prayers will be held from 6 to 9 in the morning

सबसे लंबा रोजा आज : ईद कल.. सुबह छह से नौ बजे तक हो जाएंगी ईद की सभी नमाज

Mon, 02 May 2022 06:19 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 02 May 2022 06:19 AM IST
सार

ईद की नमाज में लगभग चार लाख रोजेदारों के शामिल होने की तैयारी है। इन सभी के लिए शहर की 13 मस्जिदों और चार जगह खुले मैदानों में नमाज की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें सभी इंतजाम को पूरा कराने में मदद कर रही हैं। सभी नमाजियों से अपील है कि वो नमाज पढ़ने के बाद शांति के साथ सीधे अपने अपने घरों को जाएं।

विज्ञापन
Longest fasting today: Eid al Adha tomorrow, all Eid prayers will be held from 6 to 9 in the morning
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

ईद का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा, उसी दिन सरकारी अवकाश है। रविवार को सऊदी अरब में चांद का दीदार नहीं हुआ। अब सोमवार को दीदार होने की उम्मीद बंधी है। इस रमजान का सबसे लंबा 15 घंटे 11 मिनट का आखिरी रोजा आज होगा। इधर, ईद को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ी है। सूतफेनी, सेवईं, चीनी, मेवा, फल, दूध, कुर्ता पायजामा, टोपी, इत्र, सूरमा, तस्बीह आदि की मांग बढ़ी है।  

विज्ञापन


शहर मुफ्ती सलीम कासमी ने बताया कि ईद की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धूप से बचाने के लिए पंडाल लगाए जाएंगे। पेयजल और यथासंभव पंखों का इंतजाम किया जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था भी हो रही है। सभी स्थानों पर 15 से 20 वालंटियर तैनात किए जा रहे हैं। ये सभी रोजेदारों के आने और जाने में मदद करेंगे। ईदगाह राजीव चौक पर सुबह 8 बजे, जामा मस्जिद सदर बाजार में 8.30 बजे, चौमा मस्जिद पालम विहार में 6.20 बजे, 6.50 बजे, 7.30 बजे, 8.30 बजे नमाज पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


लेजर वैली पार्क में सुबह 6.20 बजे, 7 बजे और 8 बजे नमाज होगी। एयरटेल बिल्डिंग के पास 7 और 8 बजे, उद्योग विहार शंकर चौक पर 7 और 8 बजे नमाज होगी। शहर की 13 मस्जिदों और चार जगह खुले में नमाज होगी। इन नमाजों में लगभग 4 लाख से अधिक रोजेदार नमाज पढ़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • ईद की नमाज में लगभग चार लाख रोजेदारों के शामिल होने की तैयारी है। इन सभी के लिए शहर की 13 मस्जिदों और चार जगह खुले मैदानों में नमाज की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें सभी इंतजाम को पूरा कराने में मदद कर रही हैं। सभी नमाजियों से अपील है कि वो नमाज पढ़ने के बाद शांति के साथ सीधे अपने अपने घरों को जाएं। बेवजह सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में भीड़ न लगाएं। अमन चैन के साथ त्योहार मनाएं। अपने आस-पड़ोस के लोगों का भी पूरा ध्यान रखें। -सलीम कासमी, शहर मुफ्ती
  • इत्र, सूरमा, तस्बीह, रूमाल, टोपी की मांग बढ़ी है। टोपी 10 से 200 रुपये, इत्र 20 से 200 रुपये, सूरमा 20 से 40 रुपये, कुर्ता पायजामा 500-600 रुपये तक की रेंज में है। ये सभी त्योहार के लिए जरूरी सामान हैं। सभी के दाम 20 फीसदी तक बढ़े हैं। -परवेज अहमद, विक्रेता, जामा मस्जिद, सदर बाजार
  • खजला 200 रुपये, सूतफेनी 150 रुपये, खजूर 150 से 200 रुपये किलो के भाव में हैं। मेवा, फल के भाव भी लगभग 20 फीसदी तक बढ़े हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सभी चीजें 20 फीसदी तक महंगी हुई हैं। -समीर, विक्रेता, जामा मस्जिद सदर बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed