{"_id":"602d58348ebc3ee9243f063a","slug":"long-jam-even-after-fastag-gurgaon-news-noi566272580","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्टैग के बाद भी लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्टैग के बाद भी लगा लंबा जाम
विज्ञापन
खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर लगा वाहनों का लंबा जाम।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। हाईवे पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को निजात दिलाने के लिए भले ही पूरे देश में फास्टैग व्यवस्था पूरी तरह से लागू कर दी गई हो, लेकिन खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर स्थिति में ज्यादा तब्दीली नहीं आ रही है। अलबत्ता जाम की समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ गई है। बुधवार को भी खेड़कीदौला टोल पर दिन भर जाम का नजारा देखने को मिला। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, टोल से निकलने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे वाहन चालक काफी परेशान नजर आए।
सोमवार रात 12 बजे से नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स कलेक्शन के लिए पूरी तरह से फास्टैग व्यवस्था लागू कर दी गई है। बावजूद इसके दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
फास्टैग रीडिंग में समस्या व खातों में पर्याप्त पैसा जमा न होने के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक टोल के गेट पर इंतजार करना पड़ रहा है। इसके कारण हालात में कोई खास तब्दीली नहीं आई है। वहीं, फास्टैग की ऑटोमेटिक स्कैनिंग में समस्या के चलते टोलकर्मियों को उसे मैनुअली करना पड़ रहा था। इसके कारण भी वाहनों का लंबा जाम लग रहा था।
विज्ञापन
पहले से भी हालात बदतर
पहले जहां पर्ची कटाकर वाहन चालक आराम से निकल जाते थे, वहीं अब फास्टैग रीडिंग में समस्या व ब्लैक लिस्टिंग की समस्या के कारण एक वाहन को काफी देर तक टोल पर खड़ा करना पड़ रहा है। एक ही वाहन के काफी समय तक खड़े रहने के दौरान पीछे से आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग रही है। इसके कारण कई बार तो हालात बेहतर होने की बजाय स्थिति पहले से भी बदतर हो जा रही है।
टोलकर्मियों से उलझते रहे वाहन चालक
खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण कई वाहनों में फास्टैग लगे होने के बावजूद उनका टोल टैक्स जमा नहीं हो पा रहा था। इसके कारण वाहन चालकों को ब्लैक लिस्ट भी किया जा रहा था। बुधवार को कई वाहन चालक ब्लैक लिस्ट किए जाने के बाद टोलकर्मियों से उलझते देखे गए। इस दौरान वाहन टोल गेट पर ही खड़े रहे, जिसके कारण जाम की समस्या और बढ़ती गई। जाम की स्थिति समान रूप से हाईवे के दोनों लेन पर रही।