{"_id":"65623f30bfda652651027dd8","slug":"loan-recovery-people-hacked-phones-and-misbehaved-with-relatives-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19347-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोन रिकवरी करने वालों ने फोन हैक कर रिश्तेदारों से किया अभद्र व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोन रिकवरी करने वालों ने फोन हैक कर रिश्तेदारों से किया अभद्र व्यवहार
विज्ञापन
आईएमटी थाना पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर को बैंक लोन रिकवरी से जुड़े लोगों से सेटलमेंट के कागजात मांगना महंगा पड़ा। रिकवरी से जुड़े लोगों ने उसका फोन हैक कर मित्रों व रिश्तेदारों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इंजीनियर के बयान पर आईएमटी थाना पुलिस ने रिकवरी करने वालों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-89 के रहने वाले मनमोहन शर्मा ने बताया कि उनकी हाईटैक इंजीनियरिंग के नाम से कंपनी है। उन्होंने निजी बैंक से लोन लिया हुआ है। लोन की किस्त को रिकवर करने के लिए उनके पास बैंक के रिकवरी एजेंट आए थे। जिन्होंने अपनी पहचान राकेश शर्मा व राहुल बताया था। उन्होंने खुद को मूल रूप से आगरा यूपी का रहने वाला बताया और बाउंस किस्त की पेमेंट मांगी। इस पर उन्होंने सेटलमेंट लेटर मांगा तो वह अगले दिन आने की बात कहने लगे।
आरोप है कि दोनों आरोपियों ने इसके बाद उनका फोन हैक कर लिया और उनकी कांटेक्ट डिटेल का एक्सेस कर लिया। लोन सेटलमेंट के नाम पर अब वह उनके रिश्तेदारों से फोन कर अभद्र भाषा का प्रयाेग कर रहे हैं और रुपयों की मांग कर रहे हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बिना अनुमति परोसी जा रही थी शराब, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ईस्ट जोन की पुलिस टीम ने बिना अनुमति शराब परोसने वाले अहाते पर छापा मारा। सेक्टर 56 थाना पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत अहाता संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ घाटा टी प्वाइंट पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि लीकर लैंड शराब के ठेके के पास बने एक कैफे के पास अवैध रूप से फ्लेवर हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना के आधार पर वह अपनी टीम को लेकर वह पैराडाइस कैफे पहुंचे जहां आधा दर्जन लोग शराब का सेवन करते मिले। यहां से टीम ने उन्हें काबू करते हुए शराब की बोतलें कब्जे में ली। इसके अलावा जब यहां जांच की गई तो पाया गया कि यहां फ्लेवर हुक्का भी परोसा जा रहा है। इस पर उन्होंने जांच के दौरान यहां से फ्लेवर हुक्का बरामद किया। कैफे संचालक को काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान बालियावास निवासी अक्षय के रूप में हुई। उससे हुक्का बार चलाने की अनुमति मांगी गई, लेकिन वह पेश नहीं कर पाया जिस पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव नरहेड़ा निवासी दाताराम ने बताया कि वह 23 नवंबर को अपने घर पर बैठा हुआ था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला अजीत आया और लड्डू बिहारी को बाहर बुलाया। उसने लड्डू बिहारी के घर पर न होने की बात कही तो अजीत ने उससे रुपयों का लेनदेन बताया। इस पर दाताराम ने अगले दिन आकर रुपये ले जाने के लिए कह दिया।
आरोप है कि यह सुनने के बाद अजीत भड़क गया और उससे गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान वहां सरजीत भी आ गया जिसने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर दाताराम की पत्नी व बेटे भी मौके पर आ गए जिन्होंने बीच बचाव कराकर दाताराम को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वाहन निकालने को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। वाहन निकलने के लिए जगह देने की बात न मानने पर मारपीट का मामला सामने आया है। घायल के बयान पर पटौदी थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड-1 टोडापुर के रहने वाले नवल सिंह ने बताया कि वह टेम्पो पर लहसुन बेचने का काम करता है। 23 नवंबर की शाम को वह हेलीमंडी बाजार से अपने बच्चों की स्कूल ड्रेस लेकर ऑटो से पत्नी के साथ अपने घर जा रहा था। जब वह कुलदीप के घर के पास पहुंचा तो मोड़ पर पड़ोसी चाहत अपनी कार लेकर आ रहा था जिसके कारण टेम्पाे नहीं निकल पा रहा था। ऐसे में नवल की पत्नी ने चाहत को कार रोकने के लिए कहा। इस बात पर दोनों में बहस हो गई और चाहत ने गाली गलौज करते हुए नवल से मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में जब नवल की पत्नी आई तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया।
नवल ने पुलिस को बताया कि इस मारपीट में उसकी पत्नी के कपड़े फट गए जिसके बाद वह अपनी झुग्गी में चली गई तो कुछ देर बाद चाहत, पिंकी, आशू सहित करीब 30 लोग आए । जिन्होंने उन पर हमला कर ऑटो भी तोड़ दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी झोपड़ी तोड़ते हुए उसमें आग लगाने की कोशिश की। शोर सुनकर जब लोग एकत्र हो गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।