फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   List of non-working officers to be sent to CM: Mayor

सीएम को भेजी जाएगी काम न करने वाले अधिकारियों की सूची : मेयर

Wed, 09 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
List of non-working officers to be sent to CM: Mayor
गुरुग्राम। मेयर मधु आजाद ने पार्षदों की नाराजगी दूर करने की कवायद शुरू की है। सदन की बैठक में पार्षदों ने विकास कार्य नहीं होने और कई योजनाएं अधर में लटकने का मुद्दा उठाया था। इस कड़ी में मेयर ने बुधवार को नगर निगम के जोन-1 व जोन-3 क्षेत्र के निगम पार्षदों की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं व लंबित कार्यों के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी अपने कार्य में लापरवाही बरतता है या बिना वजह विकास कार्यों को लंबित रखता है, तो उसका नाम मुख्यमंत्री को लिखित में कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने भी इसके लिए पिछले दिनों निर्देशित किया था। उन्होंने कहा कि अधिकारी यहां कार्य करने ही आए हैं। छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर निगम पार्षदों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। वार्डों में होने वाले कार्यों की फाइलों को बिना वजह लंबित न रखें।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद आरएस राठी ने सुझाव दिया कि मेयर कार्यालय में अधीक्षक अभियंता स्तर के अधिकारी को ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया जाए। यह अधिकारी इंजीनियरिंग ब्रांच से संबंधित कार्यों के बारे में जवाब-तलब करने में सक्षम होगा। उन्होंने एक क्वांटिटी सर्वे विंग का गठन करने का भी सुझाव बैठक में दिया। यह विंग सीधे मेयर को अपनी रिपोर्ट भेजे। इसके अलावा, फाइलों की समय सीमा निर्धारित की जानी चाहिए। बैठक में निगम पार्षद अश्विनी शर्मा ने ‘नगर निगम आपके द्वार’ कार्यक्रम को पुन: शुरू करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने रखीं ये समस्याएं
निगम पार्षदों ने उनके वार्डों में सीवरेज की सफाई करवाने, सीवरमैन की संख्या बढ़ाने, अतिक्रमण हटवाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने, वार्डों में पर्याप्त बेंच की व्यवस्था करवाने तथा सामुदायिक केंद्रों में अवैध तरीके से रह रहे लोगों को हटाने के मामले रखे। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रमिला गजे सिंह कबलाना, निगम पार्षद आरएस राठी, संजय प्रधान, धर्मबीर, योगेन्द्र सारवान, कुलदीप बोहरा, अश्विनी शर्मा एवं सीमा पाहुजा, अनिल यादव समेत अन्य पार्षद व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed