फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Liquor businessman shot dead, two injured

Gurugram News: गोली मारकर शराब कारोबारी की हत्या, दो घायल

Tue, 18 Mar 2025 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Liquor businessman shot dead, two injured
विज्ञापन


- कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फायरिंग की घटना
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गांव हयातपुर स्थित अपने कार्यालय में दोस्तों व जानकारों के साथ बैठे कारोबारी की मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंधाधुंध फायरिंग में दो अन्य लोग घायल हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि शराब ठेका लेने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार, हयातपुर निवासी बलजीत यादव ने झज्जर में शराब के ठेके का टेंडर लिया हुआ था। इसके अलावा उनका हयातपुर में क्रेन सर्विस का काम है। मंगलवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ हयातपुर स्थित अपने कार्यालय पर मौजूद थे। इसी दौरान हमला हुआ। बलबीर यादव की मौत हो गई, जबकि रविंद्र और राम को गर्दन व पैर में गोली लगी है। डीसीपी वेस्ट करण गोयल का कहना है कि शराब कारोबारी की हत्या के पीछे बिजनेस की प्रतिद्वंद्विता है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात में झज्जर के एक ग्रुप का नाम अब तक सामने आया है। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed