{"_id":"6881206b44665fc440093450","slug":"leaving-gurugram-will-be-the-right-decision-french-woman-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-63026-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम छोड़ना ही रहेगा सही फैसला : फ्रांसीसी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम छोड़ना ही रहेगा सही फैसला : फ्रांसीसी महिला
विज्ञापन
कूड़ा और टूटी सड़के धूमिल कर रहीं शहर की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की बदहाल व्यवस्था अब अंतरराष्ट्रीय नागरिकों को भी खलने लगी है। शहर में लंबे समय से रह रही फ्रांसीसी महिला मैथिल्डे ने शहर की गंदगी और अव्यवस्था का कड़वा सच सोशल मीडिया पर साझा किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि लोग यहां जानवरों की तरह जीने को मजबूर हो गए हैं।
मैथिल्डे की शिकायतें सिर्फ कूड़े तक सीमित नहीं रहीं। उन्होंने लिखा कि शहर की सड़कों पर फैला कूड़ा, टूटी-फूटी सड़कें और सीवर का बहता पानी एक आधुनिक शहर की पहचान को धूमिल कर रहा है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि कभी-कभी लगता है कि गुरुग्राम छोड़ देना ही सही फैसला रहेगा।