फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Leachate coming out of landfill is a threat to the environment

Gurugram News: लैंडफिल से निकल रहा लीचेट, पर्यावरण को खतरा

Tue, 10 Jun 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Leachate coming out of landfill is a threat to the environment
आसपास के लोगों का जीना हो रहा मुहाल, वन्य जीव प्राणियों के लिए भी खतरनाक
विज्ञापन

लैंडफिल से निकल रहा लीचेट अब गांव की ओर बढ़ रहा

मयंक तिवारी
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल पर पड़े लगभग 14 लाख टन कूड़े के पहाड़ से जहरीला पदार्थ यानी लीचेट रिस कर अब बंधवाड़ी गांव की ओर जा रहा है। 20 हजार आबादी वाले गांव के लोग परेशान हैं।
उनका कहना है कि इसे कागजों में ही ठीक किया जा रहा है मगर मौके पर हकीकत भयावह है। पांच दिन पहले लीचेट लैंडफिल के बाहर तक आ गया था और अब भी यहां पर लीचेट प्रबंधन नहीं होने के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। नगर निगम के कूड़ा बंधवाड़ी लैंडफिल में डीटीआरओ खराब पड़े हैं और कुछ मात्रा में लीचेट को एसटीपी निस्तारण का कार्य प्राइवेट एजेंसियों ग्रीन टेक और आदर्श भारत को सौंपा हुआ है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार लीचेट का प्रबंधन करना भी इन एजेंसियों की जिम्मेदारी है।साल भर पहले वन्य जीव विभाग ने निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर लीचेट को जहरीली नदी बताते हुए इसे वन्य जीवों के लिए भी खतरा बताया था। बंधवाड़ी में लगभग 14 लाख टन से अधिक कूड़े का ढेर लग गया है। एजेंसियों को प्रतिदिन 15 हजार टन कूड़ा निस्तारण का टारगेट दिया गया था लेकिन यह आंकड़ा तीन हजार टन को भी पार नहीं कर पा रहा है। ऐसे में धीमी गति से कूड़ा निस्तारण को लेकर निगम की ओर से दोनों एजेंसियों पर अब तक साढ़े तीन करोड़ जुर्माना लगाया जा चुका है। निगम के रिकार्ड के अनुसार दोनों एजेंसियों की ओर से 159 केएलडी लीचेट को शोधित करने के लिए टैंकरों के माध्यम से बहरामपुर सीवेज ट्रीटमेंट में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


क्या होता है लीचेट
अंदर से काले रंग का जहरीला तरल पदार्थ रिसता है। जमीन में पहुंचकर यह भूजल को खराब करने के अलावा अरावली वन क्षेत्र तथा वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा रहा है। लैंडफिल से बाहर लीचेट नियमित रूप से ट्रीटमेंट के लिए नहीं ले जाने से ये लैंडफिल क्षेत्र में फैल नवंबर 2024 तक बधवाड़ी में पहुंचा। उल्लेखनीय है कि शहर से 12 हजार टन कूड़ा प्रतिदिन निकल रहा है। चार हजार टन कूड़े का निस्तारण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

- 30.43 लाख टन कूड़ा जनवरी 2023 में बंधवाड़ी लैंडफिल पर था।
- 6.6 लाख टन कूड़ा जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक बंधवाड़ी पहुंचा।

- 5.84 लाख टन कूड़ा 2024 से 21 नवंबर 2024 तक बंधवाड़ी पहुंचा।
- 42.33 लाख टन कूड़ा बंधवाड़ी में डाला।
- 16.50 लाख टन कूड़े का निस्तारण जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक हुआ।

- 17.16 लाख टन कूड़े का निस्तारण 2024 तक 21 नवंबर 2024 तक हुआ।

- 33.66 लाख टन कूड़ा निस्तारण हुआ।
- 14 लाख टन से अधिक कूड़ा इस समय बंधवाड़ी लैंडफिल पर है।

------------


बंधवाड़ी में बने कूड़े के पहाड़ से आसपास के 12 गांव प्रभावित हैं। मानसून आने के बाद यहां बहुत ज्यादा बुरा हाल हो जाएगा। बंधवाड़ी गांव की आबादी 20 हजार से अधिक है। कूड़े के निस्तारण की कवायद कागजों पर है मौके पर बहुत ही बुरा हाल है। जल्द ही सभी गांवों के लोगाें की महापंचायत बुलाई जाएगी। - मनोज कुमार, समाजसेवी निवासी बंधवाड़ी, गुरुग्राम।


-----------

वर्जन

कचरा निस्तारण को लेकर संबंधित एजेंसी को काम में देरी व अनियमितता को लेकर नोटिस दिया जा चुका है। एजेंसी की ओर से निस्तारण को लेकर समय मांगा गया है, जिसका प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। -प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed