फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Launch of Poshan Maah with the theme 'Our Anganwadi, Our Responsibility'

Gurugram News: हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम के साथ पोषण माह का शुभारंभ

Sat, 12 Sep 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Launch of Poshan Maah with the theme 'Our Anganwadi, Our Responsibility'
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गुरुग्राम गांव में हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम के साथ पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया गया। सीडीपीओ मुनेश कुमारी और सुपरवाइजर सुनीता सांगवान ने पोषण माह के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं समेत सभी लाभार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना है। अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को बेहतर पोषण संबंधी व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विभाग की ओर से जारी मासिक गतिविधि कैलेंडर के अनुसार पोषण माह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में आयोजित गतिविधियों की तस्वीरें और आवश्यक जानकारी नियमित रूप से जन आंदोलन डैशबोर्ड पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अभियान की गतिविधियों की निगरानी, प्रगति की समीक्षा और दस्तावेजीकरण किया जा सकेगा। कार्यक्रम में सुपरवाइजर सुनीता सांगवान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed