{"_id":"6929e7a9a03743087302c2b4","slug":"last-date-for-bed-and-med-admission-extended-till-30th-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73232-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बीएड और एमएड प्रवेश की अंतिम तिथि 30 तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बीएड और एमएड प्रवेश की अंतिम तिथि 30 तक बढ़ाई
विज्ञापन
गुरुग्राम विवि प्रशासन ने लिया फैसला
देरी से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को देने होंगे 5000 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने बीएड और एमएड में दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब 30 नवंबर तक चलेगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह विस्तार केवल उन्हीं कॉलेजों के लिए लागू होगा, जहां सीटें अभी भी खाली हैं। देरी से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 5000 रुपये लेट फीस के रूप में विश्वविद्यालय को जमा कराने होंगे।
इसके साथ ही कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दाखिला सूची को तैयार कर विश्वविद्यालय को रजिस्ट्रेशन रिटर्न के साथ भेजें। यह कदम दाखिला प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने और खाली सीटों को भरने के उद्देश्य से उठाया गया है।
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि प्रवेश से संबंधित अन्य सभी नियम और शर्तें पहले जारी की गईं बीएड और एमएड प्रवेश दिशा निर्देशों के अनुसार ही लागू रहेंगी। कॉपियां डीन एकेडमिक अफेयर्स, शिक्षा विभाग अध्यक्ष, संबद्ध कॉलेजों के प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी समर्थ और कुलपति व रजिस्ट्रार कार्यालय को भेजी गई हैं, ताकि सभी संबंधित इकाइयों को समय पर जानकारी मिल सके।