{"_id":"6855ade2e65f524de1098714","slug":"land-identified-for-district-level-sports-stadium-in-the-district-gurgaon-news-c-25-1-mwt1003-104256-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के लिए जमीन किया चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले में जिला स्तरीय खेल स्टेडियम के लिए जमीन किया चिन्हित
विज्ञापन
- शहर में भी बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं, नप कार्यालय सहित बनेगा ऑडिटोरियम
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन व सरकार गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में जहां पिछले डेढ़ दशक से अटका हुआ जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है वहीं कई इंडोर स्टेडियमों के जरिये भी युवाओं की प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। जिला स्तरीय आधुनिक खेल स्टेडियम बनाने के लिए गांव ऊंटका व मरोड़ा में करीब 18 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया है, जिसके लिए दोनों ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव दिए हैं। संभावना है कि इस स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मेवात विकास बोर्ड की बैठक में रेडियो मेवात के पास स्थित जगह पर 4000 वर्ग गज क्षेत्र में एक आधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने पर निर्णय लिया गया है, जिसकी डिजाइनिंग का कार्य अंतिम चरण में है। इसमें 3 बैडमिंटन कोर्ट, 4 टेबल के साथ टेबल टेनिस एक्सीलेंस सेंटर, इंडोर गेम्स व पिस्टल शूटिंग रेंज, योगा व एरोबिक्स हॉल व एक आधुनिक जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। इस हॉल को बैडमिंटन के साथ-साथ भविष्य में कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल आदि खेलों के टूर्नामेंट व आयोजनों के लिए भी उपयोग किया जा सके। इसी प्रकार खेल सुविधाओं के और विस्तार के मद्देनजर गांव खेड़ला में पहले से निर्मित हॉल को बॉक्सिंग व कुश्ती खेलों के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही जिले में दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसके लिए विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं। संवाद