फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A panchayat will be held today regarding the demolition of the Baba Balaknath temple.

Gurugram News: बाबा बालकनाथ मंदिर ढहाने पर आज होगी पंचायत

Sat, 12 Sep 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
A panchayat will be held today regarding the demolition of the Baba Balaknath temple.
मंदिर में तोड़-फोड़ के विरोध में 11 सदस्यीय कमेटी का किया गठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के आदमपुर झाड़सा गांव (सेक्टर-50) स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर को ढ़हाने के विरोध में रविवार सुबह 10 बजे पंचायत आयोजित की जाएगी। मंदिर में तोड़-फोड़ के विरोध में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। पंचायत में आगामी की रणनीति तैयार की जाएगी। मंदिर को एचएसवीपी, नगर निगम और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में 11 सितंबर को सुबह से ही यह तोड़फोड़ की गई थी।
तोड़फोड़ को लेकर गठित की गई 11 सदस्यीय समिति में 360 गांवों के चौधरी महेंद्र सिंह ठाकरान, गांव वजीराबाद के पूर्व सरपंच सूबे सिंह बोहरा, प्रदीप जेलदार, संदीप ठाकरान, सुरेंद्र ठाकरान, भगत ठाकरान, सोनू ठाकरान व नवीन सहित अन्य लोग शामिल हैं। बता दें कि बाबा बालकनाथ मंदिर का वर्ष 1930 में बाबा आलोक नाथ ने मंदिर का निर्माण किया था। ग्राम पंचायत ने उन्हें मंदिर के लिए जमीन दी थी। मंदिर के साथ करीब तीन एकड़ में जोहड़ था, जिसका अधिग्रहण एचएसवीपी ने साल 2005 में किया था। बाबा आलोक नाथ के बाद बाबा भुरू नाथ और उनके बाद बाबा बालक नाथ इस मंदिर के महंत थे। जोहड़ की जमीन पर मंदिर और समाधि बने हुए थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि तोड़े गए मंदिर परिसर में पंचायत करने की अनुमति नहीं मिलने पर सड़क पर बैठकर ही पंचायत की जाएगी। पंचायत में मंदिर को तोड़ने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग और क्षेत्र के लोगाें की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed