फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Land acquisition for Greater SPR accelerates

Gurugram News: ग्रेटर एसपीआर के लिए जमीन अधिग्रहण तेज

Fri, 06 Mar 2026 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Land acquisition for Greater SPR accelerates
किसानों को भेजे नोटिस, सेक्शन-6 के तहत कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड (जी-एसपीआर) के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्राधिकरण की ओर से किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड के लिए 14 गांवों की करीब 671 एकड़ भूमि अधिसूचित की गई है। इसके लिए जल्द ही अवार्ड घोषित किए जाने की संभावना है। करीब 21 किलोमीटर लंबी यह सड़क सेक्टर-58 से मानेसर तक विकसित होगी, जो नए गुरुग्राम के लिए बाहरी रिंग रोड का काम करेगी। प्रदेश सरकार अकलीमपुर, टिकली, सकतपुर, बादशाहपुर, सिकोहपुर, नौरंगपुर, बार गुर्जर और नैनवाल सहित कई गांवों की जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। एचएसवीपी के नायब तहसीलदार राजेंद्र ने बताया कि अलग-अलग कार्याें के लिए जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे (एनएच-48) पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में जी-एसपीआर बनने से मानेसर, मानेसर एक्सटेंशन और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है। जी-एसपीआर के लिए गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर क्लोवरलीफ इंटरचेंज का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंच बेहतर होगी। इस परियोजना पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed