फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lack of toilet facilities in the market, shopkeepers and customers upset

Gurugram News: बाजार में शौचालय सुविधा का अभाव, दुकानदार-ग्राहक परेशान

Fri, 25 Jul 2025 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 25 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lack of toilet facilities in the market, shopkeepers and customers upset
बड़ा बाजार, कुंड बाजार, नेहरू बाजार, तहसील बाजार में नहीं है सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे के बाजारों में शौचालय सुविधा का अभाव है। जिससे दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी हो रही है। लोगों ने बाजारों में शौचालय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

एक ओर जहां नगरपरिषद विभाग नागरिकों से सभी प्रकार के टैक्स वसूलती है, वहीं दूसरी ओर नागरिक वर्षों से बाजारों में शौचालय सुविधा से महरूम है। बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक भी इधर-उधर धक्के खाते घूमते रहते हैं। उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 20-30 वर्ष पूर्व नगरपालिका वर्तमान में नगरपरिषद ने लाखों रुपये की राशि खर्च करके सभी बाजारों क्रमशः बड़ा बाजार, कुंड बाजार, नेहरू बाजार, तहसील बाजार आदि स्थानों पर शौचालयों का निर्माण कराया था, परंतु उनको राजनीति के चलते तोड़ दिया गया है। जिससे बाजारों में उक्त समस्या पैदा होने लगी है। लोगों ने उक्त मामले की जांच भी कराने को कहा है। व्यापारी अनुज गुप्ता कहते है कि बाजारों में शौचालय न होने से दुकानदार व ग्राहक परेशान हैं। जिनको शौच के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है।
विज्ञापन

व्यापारी आनंद गर्ग का कहना है कि व्यापारी सभी प्रकार के टैक्स समय पर अदा करते हैं, किंतु फिर भी उनको सुविधा नहीं मिलती है। बाजारों में शौचालय अहम समस्या है। जिसका समाधान होना चाहिए। समाजसेवी व्यापारी बाबू सिंगला कहते हैं कि यह मूलभूत सुविधा होती है। परिषद ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। जिसको प्राथमिकता से हल किया जाना चाहिए। व्यापारी राकेश जैन कहते हैं कि शौचालय न होने से भारी दिक्कत है। बाजारों में ग्राहक भी परेशान हैं। जिसको जल्द ही हल किया जाना चाहिए। सर्राफा यूनियन पूर्व प्रधान अशोक वर्मा बताते हैं कि सभी बाजारों में शौचालय की सुविधा जरूरी है। जिसके प्रयास आज तक भी नहीं किये गए हैं। पुराने शौचालयों को जबरन तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते है अधिकारी

नगरपरिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता कहती है कि शौचालय सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए हुए है। बाजारों में जल्द ही स्थान चिन्हित करके शौचालय बनाने का प्रयास किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed