फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Labor organizations demanded to increase the salary to Rs 26000 per month

Gurugram News: श्रमिक संगठनों ने 26000 रुपये प्रति माह करने की मांग की

Sun, 20 Jul 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Labor organizations demanded to increase the salary to Rs 26000 per month
मिनिमम वेजिज एडवाइजरी बोर्ड की हुई बैठक
विज्ञापन

अगली बैठक 24 जुलाई को फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिनिमम वेजिज एडवाइजरी बोर्ड हरियाणा की बैठक गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। बैठक के दौरान श्रमिक संगठनों ने एक मत से स्पष्ट कहा कि मिनिमम वेजेज की अब तक की गणना 30000 से ज्यादा बढ़ती है। इसलिए हमें मिनिमम वेजिज 26000 से कम किसी भी हालत में नहीं चाहिए। बैठक में श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए और सुझाव दिए। चेयरपर्सन ने दोनों पक्षों की बात नोट की। अब अगली मीटिंग 24 जुलाई को फरीदाबाद में होगी।

बैठक की अध्यक्षता एडवाइजरी बोर्ड के चेयरपर्सन परमजीत दुल संयुक्त लेबर कमिश्नर हरियाणा ने की। यह बैठक दो चरणों में हुई। पहले चरण में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ओर दूसरे चरण में मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपने अपने मिनिमम वेजिज में बढ़ोतरी को लेकर विचार रखे और एटक संगठन से अनिल पवार, सीटू संगठन से सुरेखा तथा हिन्द मजदूर सभा से एसडी त्यागी, राजेंद्र सिंह इंटक से नसीब जाखड़ तथा बीएमएस से अशोक कुमार ने भी अपने सुझाव दिए। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अपने अपने सुझाव दिए। इसमें जेएन मंगला प्रेसिडेंट गुरुग्राम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, विनोद गुप्ता वाइस चेयरमैन एमएसएमई चैंबर ऑफ कॉमर्स, सुखदेव सिंह प्रेसिडेंट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन फरीदाबाद, तूफान सिंह एडवोकेट, आरएल शर्मा एडवोकेट आदि प्रमुख रूप शामिल रहे। ये सभी एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य हैं, इनके अलावा भी दर्जनों की संख्या अलग-अलग एसोसिएशन रेवाड़ी, गुरुग्राम और महेन्द्रगढ़ से शामिल रही। इसमें सतीश खटकड़, मनोज प्रधान मुंजाल शोबा यूनियन, राजपाल, अतुल बेलसोनिका यूनियन, जसपाल राणा, एस एन दहिया, श्रवण कुमार गुप्ता,आदि शामिल रहे। बैठक में श्रम विभाग से परमजीत दुल चेयरमैन, दिनेश कुमार उप श्रमायुक्त सर्किल 1 गुरुग्राम, नवीन शर्मा सर्कल 2, गुरुग्राम, भगत प्रताप सिंह उप श्रमायुक्त, अजय पाल डूडी उप श्रमायुक्त, मनोज कुमार सहायक श्रम आयुक्त,शामिल हुए। श्रमिकों की ओर से अनिल पवार राज्य महासचिव एटक, सुरेखा राज्य अध्यक्ष सीटू, एसडी त्यागी राज्य अध्यक्ष एचएमएस, नसीब जाखड़ राज्य प्रवक्ता इन्टक, अशोक कुमार राज्य अध्यक्ष बीएमएस, राजेंद्र सिंह एडवोकेट शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed