फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kriti Hospital does not agree with the decision of the board

बोर्ड के फैसले से कृति अस्पताल सहमत नहीं

Thu, 10 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Kriti Hospital does not agree with the decision of the board
गुरुग्राम। कोविड संक्रमण के दौरान कृति अस्पताल में नौ लोगों की मौत के मामले में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर अस्पताल प्रबंधन ने आपत्ति जताई है। प्रबंधन ने सीएमओ और डीसी को भेजी आपत्ति में कहा है कि वह जिला स्तरीय बोर्ड के फैसले से सहमत नहीं हैं। इस मामले की फिर से जांच कराई जाए।
विज्ञापन

इस मामले में प्रशासन का कहना है कि फिर से जांच कराने का अधिकार स्थानीय स्तर पर नहीं है। इसलिए इस पूरे प्रकरण को प्रदेश सरकार के पास भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में प्रशासन की ओर से बोर्ड की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए पुलिस थाने में भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

28 से 30 अप्रैल के बीच कृति अस्पताल में कोविड संक्रमित नौ लोगों की मौत हो गई थी। इन मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन की कमी बताई थी। जबकि परिजनों का कहना है कि मौत लापरवाही से हुई है। उप जिला मजिस्ट्रेट जांच में परिजनों के आरोप सही पाए गए। उन्होंने लापरवाही की मेडिकल बोर्ड से जांच कराने का अनुरोध किया था। जिसके आधार पर जिला उपायुक्त और सिविल सर्जन ने मेडिकल बोर्ड गठित किया था। इस बोर्ड ने भी कोविड संक्रमित मरीजों की मौत के लिए अस्पताल की लापरवाही माना था। इस रिपोर्ट को प्रशासन ने कार्रवाई के लिए थाने में भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि वह बोर्ड की इस रिपोर्ट से सहमत नहीं हैं। इसलिए प्रबंधन के आवेदन को जिला प्रशासन ने सरकार को संदर्भित कर दिया है। अब इस मामले में सरकार को निर्णय लेना है कि इस मामले की फिर से जांच हो या फिर इसी जांच को यथावत रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की संचालिका डॉ. स्वाति सिंह का कहना है कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से हम संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए फिर से जांच के लिए अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed