फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kovid patient forcibly discharge, Family uproar

कोविड मरीज को जबरदस्ती किया डिस्चार्ज, परिजनों का हंगामा

Tue, 11 May 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kovid patient forcibly discharge, Family uproar
सोहना। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने कोविड मरीज को इलाज पूरा होने से पहले ही डिस्चार्ज कर दिया। इस बात पर तीमारदारों ने जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को मुश्किल से शांत किया।
विज्ञापन

बीते शनिवार को विधायक संजय सिंह ने अस्पताल में कोविड बेड की संख्या बढ़ाकर 35 करवाई थी। एसएमओ को अस्पताल में रात्रि ठहराव के लिए कहा गया था। लेकिन एसएमओ ने इन निर्देशों का दर किनार कर दिया। अस्पताल में अव्यवस्थाओं की स्थिति है। मंगलवार को उपचार कराने आए मरीज रतन सिंह ने बताया कि कई घंटों बैठे रहने के बाद भी उन्हें उपचार नहीं मिला। सांस लेने में परेशानी हो रही थी फिर भी किसी ने सुनवाई नहीं की। बल्कि घर वापस भेज दिया गया। जबकि फिलहाल सोहना नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। इतना ही नहीं कोविड वार्ड में दाखिल मरीज को तबीयत ठीक नहीं होने पर भी डिस्चार्ज कर दिया गया। जैसे ही यह जानकारी परिजनों को लगी, उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और मरीज का पूरा इलाज करने की बात कही। मरीज की बहन आबिदा का आरोप था कि ऑक्सीजन लेबल ठीक नहीं होने पर भी जबरन डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस बारे में एसएमओ नवल किशोर ने किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed