Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   KMP Expressway to become green corridor, Rs 15 crore to be spent on plantation

Gurugram News: केएमपी एक्सप्रेसवे बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 15 करोड़ से होगा पौधरोपण

Thu, 07 May 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
KMP Expressway to become green corridor, Rs 15 crore to be spent on plantation
दीपक वर्मा
विज्ञापन

मानेसर। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे को हरा-भरा बनाने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने एक नई योजना शुरू की है। इस परियोजना पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका मुख्य लक्ष्य एक्सप्रेसवे के आसपास हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण को बेहतर बनाना है।



इस योजना के तहत फर्रुखनगर से लेकर मानेसर के पचगांव तक एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर बड़े और छोटे, अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इससे न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। पौधारोपण के इस अभियान में ग्रीन यात्रा नाम की एक एनजीओ की भी सहायता ली जा रही है। इसके अलावा हरियाणा वन विभाग भी इस काम में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।
विज्ञापन




पौधे लगाने के साथ-साथ उनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए एनजीओ और वन विभाग की टीम द्वारा ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं, ताकि पौधों को नियमित रूप से पानी मिल सके और वे अच्छी तरह विकसित हो सकें। एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है और जल्द ही इस काम को शुरू किया जाएगा। इस पहल से केएमपी एक्सप्रेसवे को एक हरित कॉरिडोर के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। फिलहाल फर्रुखनगर से लेकर मानेसर के पचगांव तक पौधरोपण किया जाएगा। यहां तक कार्य पूरा होने के बाद आगे के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। साथ ही यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएमपी एक्सप्रेसवे पर बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाने से पूरे क्षेत्र को कई तरह के फायदे मिलेंगे। यह एक्सप्रेसवे एक ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा, जिससे आसपास का वातावरण ज्यादा स्वच्छ और संतुलित बनेगा। हरियाली बढ़ने से हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा और प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिलेगी।





पेड़-पौधे धूल को रोकने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। खासकर इस क्षेत्र में चलने वाली धूल भरी आंधियों के असर को कम करने में ये काफी सहायक साबित होंगे। सड़क के दोनों ओर हरियाली होने से धूल सीधे सड़क पर नहीं आएगी, जिससे वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित हो सकेगी। इसके अलावा, पेड़ तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं, जिससे गर्मी के दिनों में आसपास का माहौल थोड़ा ठंडा बना रहेगा। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।



इस परियोजना पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत फर्रुखनगर से लेकर मानेसर के पचगांव तक एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर बड़े और छोटे, अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।
- परवीन बेनीवाल, मैनेजर, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article