{"_id":"65ca9bc50924f05a480f7214","slug":"kisan-morcha-will-contact-two-lakh-people-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-25244-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो लाख लोगों से संपर्क करेगा किसान मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो लाख लोगों से संपर्क करेगा किसान मोर्चा
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू, 12 मार्च तक चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा किसान मोर्चा ने लोगों से संपर्क करने के उद्देश्य से और किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ मुज्जफरनगर के शुक्रताल गांव से किया। इसे हरियाणा में सभी जिलों में एलईडी लगाकर दिखाया गया।
हरियाणा प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखविंदर मांढी फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव में मौजूद रहे। गुरुग्राम के गांव रिठौज में यह कार्यक्रम हुआ। यहां पहले तो एलईडी पर जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन सुना। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के बाद उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर सोहना से पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, प्रदेश सचिव रवींद्र खटाना, महामंत्री, वीरेंद्र यादव, प्रदेश मीडिया प्रमुख विजय कुमार यादव, प्रदेश कार्यालय सचिव महेश दाहिया, कृषि अदान प्रकल्प सह संयोजक सुंदर लाल सरपंच, मुकेश जेलदार के साथ ही आसपास के गांव की सरदारी भी उपस्थित रही।