फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Key Lesson: Improving one's own life is essential, not comparing it with others'.

गुरुमंत्र : दूसरों की जिंदगी से तुलना नहीं, सुधार जरूरी

Thu, 03 Sep 2026 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Key Lesson: Improving one's own life is essential, not comparing it with others'.
नरेंद्र कुमार ।जेबीटी गुरुमंत्र के लिए
जिंदगी में हर चीज हमारे मन के मुताबिक हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार हम पूरी मेहनत और ईमानदारी से प्रयास करते हैं, फिर भी परिणाम हमारी उम्मीद के अनुसार नहीं मिलता। ऐसे समय में निराश होने के बजाय यह समझना चाहिए कि हर अनुभव हमें कुछ नया सिखाने के लिए आता है। सफलता हमें खुशी देती है, लेकिन असफलता हमें मजबूत बनने का अवसर देती है। इसलिए असफलता से घबराने के बजाय उससे मिली सीख को आगे बढ़ने का आधार बनाएं। दूसरों की जिंदगी से अपनी जिंदगी की तुलना करना भी सही नहीं है। हर व्यक्ति की अपनी परिस्थितियां, अपनी गति और अपनी मंजिल होती है। किसी से आगे निकलने की चिंता करने के बजाय अपने कल से आज को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। छोटी-छोटी उपलब्धियों को महत्व दें और हर दिन खुद में सुधार लाने का प्रयास करें। याद रखें, जीवन में सफलता केवल मंजिल हासिल करने का नाम नहीं, बल्कि लगातार सीखते हुए आगे बढ़ने का सफर भी है।
विज्ञापन

-नरेंद्र, जेबीटी, सेक्टर-4/7 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed