फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kashmir is called heaven after seeing trees and greenery: Kanwarpal

पेड़ों व हरियाली को देखकर ही कश्मीर को स्वर्ग कहा है: कंवरपाल

Sun, 16 Aug 2020 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Kashmir is called heaven after seeing trees and greenery: Kanwarpal
गुरुग्राम। पेड़ के साथ दोस्ती कर लें, आपको फायदा ही होगा। धरती का श्रृंगार पेड़ों से है। किसी ने यदि कश्मीर को स्वर्ग कहा है तो वह भी पेड़ों और वहां की हरियाली को देखकर ही कहा है। यह उद्गार वन, शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने गांव कासन में 100 एकड़ पंचायती जमीन पर प्रस्तावित बायो डायवर्सिटी पार्क का अवलोकन करने के दौरान व्यक्त किए। बायो डायवर्सिटी पार्क बनाए जाने के लिए ग्राम सभा ने प्रस्ताव पारित कर विभाग को दिया था।
विज्ञापन

कासन के प्रस्तावित पार्क का अवलोकन करने से पहले मंत्री ने गांव नाथुपुर के बायो डायवर्सिटी पार्क समेत मांगर बणी के वन संरक्षित क्षेत्र का भी अवलोकन किया। पौधरोपण के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर में वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चयनित गांवों के सरपंचों के साथ हरियाली बढ़ाने पर मंथन किया। गांव कासन द्वारा की गई पहल के बाद यह देखना है कि अब किस जिले का कौन सा गांव पंचायती भूमि पर बाग विकसित करने के लिए आगे आता है। सरकार के पंचायती भूमि पर बाग विकसित करने की मंजूरी के बाद हरियाली बढ़ाने का अवसर मिलेगा। पर्यावरण में सुधार के साथ ही भूजल स्तर भी सुधरेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा के करनाल, यमुनानगर, पंचकूला आदि में लगभग 1000 एकड़ भूमि पर बाग लगाए जा रहे हैं। पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि बायो डायवर्सिटी पार्क बनाने को अनुमति देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतरीन कार्य किया है। कार्यक्रम में एनएसजी मानेसर से आए कर्नल अनिल यादव ने बताया कि एनएसजी ने गांव नौरंगपुर व आसपास के क्षेत्र में लगभग दो लाख पेड़ लगाने का बीड़ा उठाया है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वन संरक्षक वास्वी त्यागी ने बताया कि एनएसजी ने 53000 पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में रिजर्व वन क्षेत्र 3 से बढ़ाकर 20 फीसदी ले जाने का लक्ष्य
वन मंत्री ने कहा कि हरियाणा में 3 प्रतिशत वन संरक्षित है, जिसे बढ़ाकर 20 फीसदी ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इस वर्ष प्रदेश में सवा करोड़ पौधे लगाकर जीवित रखने की कोशिश की जाएगी। पौधरोपण के लिए प्रदेश के 1100 गांव का चयन किया गया है। गुरुग्राम के मंडल वन अधिकारी जयकुमार के अनुसार गांव कासन में प्रस्तावित बायोडायवर्सिटी पार्क में अन्य पौधों के साथ जड़ी बूटियों वाले हर्बल प्लांट भी लगाए जाएंगे। पार्क क्षेत्र में जलाशय का निर्माण गुरुजल की टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed