{"_id":"69ea3705263cb8b96d0f0746","slug":"judges-transferred-narendra-sura-will-be-session-judge-in-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85787-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जजों के हुए ट्रांसफर, गुरुग्राम में नरेंद्र सूरा होंगे सेशन जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जजों के हुए ट्रांसफर, गुरुग्राम में नरेंद्र सूरा होंगे सेशन जज
विज्ञापन
सेशन जज वाणी गोपाल शर्मा का पानीपत हुआ तबादला
गुरुग्राम। प्रदेश में जिला एवं सत्र न्यायाधीशों व अतिरिक्त सेशन जजों के तबादलों के आदेश जारी हुए हैं। इनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले 1 मई से प्रभावी होंगे। वहीं, अन्य जजों को अपने वर्तमान कार्यभार से मुक्त होंगे और जल्द ही अपने नए कार्यभार को ग्रहण करना होगा। आदेशों के अनुसार संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनिश्चित करेंगे कि यदि कोई अधिकारी सांसदों या विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहा है, तो ऐसे मामले अगली निर्धारित तारीख से काफी पहले ही किसी अन्य सक्षम क्षेत्राधिकार वाले न्यायालय को सौंपे जाएंगे।
गुरुग्राम की जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा का पानीपत तबादला हुआ है। उनके स्थान पर नारनौल से नरेंद्र सूरा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश लगाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय) जेस्मीन शर्मा का गुरुग्राम से हिसार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत सहगल का गुरुग्राम से हिसार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार का गुरुग्राम से नूंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान का गुरुग्राम से नूंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महावीर सिंह का गुरुग्राम से कुरुक्षेत्र और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सौरभ गुप्ता का गुरुग्राम से जींद तबादला हुआ है।
वहीं, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कौशिक को रोहतक से गुरुग्राम, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वर्षा जैन का नारनौल से गुरुग्राम, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत को हिसार से गुरुग्राम, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप गोयल का जगाधरी से गुरुग्राम, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशविंद्र पॉल सिंह का जगाधरी से गुरुग्राम, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनीता ग्रोवर का रेवाड़ी से गुरुग्राम तबादला हुआ है।