फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Job fair will be held tomorrow in ITI Sohna, recruitment will be done on 200 posts

Gurugram News: आईटीआई सोहना में कल लगेगा जॉब फेयर, 200 पदों पर होगी भर्तियां

Tue, 24 Jun 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Job fair will be held tomorrow in ITI Sohna, recruitment will be done on 200 posts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोहना में बुधवार को जॉब फेयर और साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिष्ठित कंपनियों तक प्रशिक्षित युवाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।



इस रोजगार मेले में एम/एस नवितासिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (नेविगेट्स इंडिया प्राइवेट प्राइवेट लिमिटेड) प्रतिभाग कर रही है। यह कंपनी फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट और वेल्डर ट्रेड से संबंधित आईटीआई पास युवाओं की अप्रेंटिसशिप और स्थायी प्लेसमेंट के लिए लगभग 200 पदों पर नियुक्ति करेगी। कंपनी का उद्देश्य है कि प्रशिक्षित युवाओं को न केवल रोजगार मिले, बल्कि वे आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं में व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन




वेतन और सुविधाओं की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा, जिसमें 750 की उपस्थिति आधारित प्रोत्साहन राशि शामिल है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा 312 प्रतिमाह की कैंटीन सुविधा और 400 प्रतिमाह का परिवहन भत्ता भी दिया जाएगा। यह वेतन और सुविधाएं नवस्नातक प्रशिक्षुओं के लिए न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम हैं, बल्कि एक अनुशासित और प्रोफेशनल माहौल में कार्य करने का अवसर भी प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं : प्रधानाचार्य



संस्थान के प्रधानाचार्य ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें व्यावसायिक दक्षता विकसित करने का अवसर भी देते हैं। यह जॉब फेयर औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं के लिए न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक अहम कदम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed