फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jewelry worth 15 lakhs stolen from the shop

ज्वैलरी की दुकान से कारीगर और कर्मचारी ने 15 लाख के गहने चुराए

Tue, 16 Feb 2021 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 15 lakhs stolen from the shop
पटौदी। हेलीमंडी बाजार में लाला बालकिशन ज्वैलर्स से सफाईकर्मी और कारीगर ने मिलकर करीब 15 लाख की आभूषण चोरी कर लिये। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ज्वेलर नवीन कुमार ने पटौदी थाने में दी रिपोर्ट में कहा है कि 2011 में दुकान पर साफ-सफाई के लिए महेश राठौर निवासी जाटौली और श्रीराज बंगाली को 2015 में ज्वैलरी बनाने के लिए बतौर कारीगर रखा था। लॉकडाउन में महेश काम छोड़ गया था। उसके बाद महेश ने 2 नवंबर 2020 से 3 दिसंबर तक काम किया। उसके बाद वह नहीं आया। इस संबंध में उसके परिजनों से बात की तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो गहने चोरी होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, महेश दुकान से कई बार में नकदी, सोना व चांदी अपनी जेब में डालकर ले गया था। पीड़ित के अनुसार, महेश पिछले काफी समय से कारीगर श्रीराज से मिलकर जेवरात के साथ नकदी ले जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट का आरोप
पीड़ित ज्वैलर का कहना है कि महेश के परिजनों ने चोरी की घटना के बाद अपने को बचाने के उद्देश्य से दिसंबर 2020 को उसकी गुमशुदगी की हेलीमंडी चौकी में झूठी रिपोर्ट लिखवाई थी। पटौदी थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर कर्मचारी महेश और कारीगर श्रीराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर, पटौदी थाना प्रभारी कर्ण सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे चोरी की गई नकदी और गहने बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed