फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jeep collides with parked vehicle, security personnel injured

Gurugram News: खड़ी गाड़ी से टकराई जीप, सुरक्षाकर्मी घायल

Fri, 09 Jan 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Jeep collides with parked vehicle, security personnel injured
मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के किया हवाले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-34 स्थित एक कंपनी के बाहर बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार जीप ने एक गाड़ी में टक्कर मार दी। जीप की टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी आगे खड़ी स्कूटी से टकरा गई। इस हादसे में सुरक्षाकर्मी को भी चोट आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने जीप चालक को पुलिस को सौंप दिया। गाड़ी मालिक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है।

रमेश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी कार्यरत हैं। उन्होंने कार कंपनी के बाहर खड़ी की थी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक जीप के चालक ने तेज गति में आकर गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। उनकी गाड़ी के आगे खड़े सुरक्षाकर्मी भरत चंद और एक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में गार्ड भरत चंद को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत सेक्टर-51 स्थित निजी अस्पताल में लेकर गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने जीप चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित रमेश कुमार और अन्य कर्मचारियों ने आरोपी चालक और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सदर थाने पहुंचाया। पुलिस ने रमेश कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और चोट पहुंचाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जीप चालक रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षाकर्मी अभी उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed