फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JCB driver dies due to collision with speeding car

Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से जेसीबी ड्राइवर की मौत

Sat, 21 Jun 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
JCB driver dies due to collision with speeding car
खेड़ला गांव के समीप टायर एजेंसी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। काम कर घर वापस लौट रहे जेसीबी ड्राइवर की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ बाइक से आ रहा था। खेड़ला गांव के नजदीक टायर एजेंसी के पास एनएच पर किसी कारण से वह बाइक से उतरा था। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया, जहां से उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव ऊंटका निवासी जुबेर के रूप में हुई है।

नूंह शहर थाना पुलिस ने उसके भाई तारीफ की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत में उसने बताया कि वह और उसका भाई जुबेर 18 जून की रात करीब 8:30 बजे जेसीबी से काम करके मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। खेड़ला गांव के नजदीक टायर एजेंसी के पास एनएच 248 ए पर पहुंचे तो बाइक रोककर उसका भाई जुबेर सड़क किनारे खड़ा हो गया था। तभी कार ने जुबेर को टक्कर मार दी। जिसके बाद शुक्रवार को उसने नूंह शहर थाना पहुंचकर शिकायत दी। थाना प्रभारी नरेश यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed