{"_id":"6a71e191438584b9130a6c24","slug":"jatins-century-led-sports-gurukul-to-victory-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96733-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जतिन की शतकीय पारी ने स्पोर्ट्स गुरुकुल को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जतिन की शतकीय पारी ने स्पोर्ट्स गुरुकुल को दिलाई जीत
विज्ञापन
गुरुग्राम। बीडीडीसी मैदान पर मंगलवार को खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में स्पोर्ट्स गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने टीडीएल क्लब को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीडीएल क्लब की टीम 32 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 218 रन ही बना सकी, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स गुरुकुल ने 34.3 ओवर में केवल एक विकेट गंवाकर 220 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।
टीडीएल क्लब की पारी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन कप्तान मनू ने 57 रन ने मध्यक्रम में जिम्मेदारीपूर्ण पारी खेली। उनके साथ अंशुल ने 34 रन और निरज ने 25 रन की उपयोगी योगदान दिया, हालांकि टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। स्पोर्ट्स गुरुकुल के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कुणाल ने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं आदित्य, निखिल और लक्ष्य ने 2-2 विकेट लेकर टीडीएल की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स गुरुकुल अकादमी के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज जतिन ने नाबाद 108 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली। उनके साथी सचिन ने 63 रन की उम्दा पारी खेलकर अकादमी को मजबूत आधार प्रदान किया। टीडीएल क्लब की ओर से गेंदबाजी में काव्यांश ने एकमात्र विकेट लिया। संवाद