फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Jalabhishek done in temples on Mahashivaratri

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में किया जलाभिषेक

Thu, 11 Mar 2021 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek done in temples on Mahashivaratri
गुरुग्राम। महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व बृहस्पतिवार को जिले के मंदिरों, आश्रमों व शिवालयों में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और बेलपत्र, धतूरा, शहद, दूध, जल, पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर मनोकामना पूरी करने की कामना भी की। वहीं सुयोग्य वर की चाह में युवतियों ने व्रत रखा और भगवान शिव की आराधना की। शास्त्रों में भी महाशिवरात्रि का उल्लेख मिलता है। धर्माचार्यों का कहना है कि शिव के दर्शन पाने में वे ही समर्थ हो सकते हैं, जो बड़े-छोटे के बीच भेदभाव नहीं करते। अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष से रहित मन में ही सच्चाई की धवलता चमकती है। भगवान शिव को श्मशान का निवासी, विरक्त तथा सन्यासी माना जाता है। उनके नाम, आभूषण धारण करने और क्रियाकलापों का मानव के जीवन से गहरा संबंध है।
विज्ञापन

इन मंदिरों में रही काफी भीड़
शहर के घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, गुफावाला मंदिर, गीता भवन स्थित मंदिर, सुदर्शन मंदिर, प्रेम मंदिर, माता शीतला मंदिर, प्रकाशपुरी आश्रम, सेक्टर 4 स्थित श्रीकृष्ण व श्रीराम मंदिर, कादीपुर का शिव मंदिर, सूर्य विहार के माता वैष्णो मंदिर, प्रताप नगर के श्रीराम मंदिर, अर्जुन नगर के शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, मदनपुरी के बाबा अमरनाथ मंदिर, पटेल नगर स्थित श्री बांकेबिहारी मंदिर, जिले के गढ़ी हरसरू स्थित शिव मंदिर, इंच्छापुरी के शिव मंदिर सहित बादशाहपुर, भौंडसी, सोहना, चकरपुर, वजीराबाद, दौलतबाद, वजीरपुर, नाथूपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों व शिवालयों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर लगा भंडारा
समाजसेवियों व धार्मिक संस्थाओं द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी महाशिवरात्रि पर किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव की स्तुति भी की। महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिरों, आश्रम, शिवालयों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए थे, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। पुलिस अधिकारी भी इन क्षेत्रों का दौरा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed