{"_id":"69b178bef022e9c8420123a9","slug":"it-is-difficult-to-go-out-due-to-the-scorching-sun-and-toxic-air-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81861-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज धूप और जहरीली हवा के कारण बाहर निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज धूप और जहरीली हवा के कारण बाहर निकलना मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 मार्च से बारिश के आसार, सेक्टर-51 में एक्यूआई 374 दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बढ़ती गर्मी और जहरीली हवा ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आमतौर पर अप्रैल में महसूस होने वाली गर्मी इस बार मार्च में ही दिखने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान पिछले वर्ष 2025 की तुलना में तीन-चार डिग्री अधिक है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और धूप में अधिक समय रहना लोगों के लिए असहज हो रहा है। 14 से 17 मार्च तक बारिश के आसार जताए गए हैं।
शहर में सुबह और शाम हल्की हवाओं के कारण थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। ग्वाल पहाड़ी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300, सेक्टर-51 में 374, विकास सदन में 355 और मानेसर में 269 दर्ज किया गया। टेरी ग्राम का डेटा अभी उपलब्ध नहीं है। यह स्तर खराब से बेहद खराब श्रेणी में आता है, लोगों को बाहर निकलते समय सतर्क रहने और मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।