फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Issue of migratory livestock raised at Farmers' Club monthly meeting

Gurugram News: किसान क्लब की मासिक बैठक में उठा प्रवासी पशुओं का मुद्दा

Sat, 05 Sep 2026 04:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Issue of migratory livestock raised at Farmers' Club monthly meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। किसान क्लब की मासिक बैठक में क्षेत्र के किसानों ने बढ़ती पशु जनित समस्याओं को लेकर चिंता जताई। बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से सरकार से मांग की है कि प्रवासी पशुओं के हरियाणा में प्रवेश पर तुरंत रोक लगाई जाए।

किसानों ने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी पशुपालक पशुओं के साथ हरियाणा में प्रवेश करते हैं। ये पशु अपने साथ कई तरह की संक्रामक बीमारियों को लेकर आते हैं। इससे स्थानीय पशुओं में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। किसानों ने आरोप लगाया है कि ये पशुपालक कमजोर, बीमार और विकलांग पशुओं को यहीं छोड़कर चले जाते हैं, जो बाद में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और सड़कों पर हादसों का कारण भी बनते हैं।
विज्ञापन


क्लब के सदस्यों ने पशुओं में होने वाली लंपी बीमारी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हाल के समय में लंपी बीमारी का बहुत प्रकोप देखने को मिला है, जिससे सैकड़ों पशुओं की मौत हुई है और दूध उत्पादन पर भी असर पड़ा है। किसान क्लब के जिलाध्यक्ष राव मानसिंह ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और प्रवासी पशुओं के प्रदेश में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि स्थानीय किसानों और पशुपालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed