{"_id":"68000677975f83d29d0c0843","slug":"irrigation-department-will-give-additional-45-cusec-canal-water-for-100-mld-plant-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2843461-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 100 एमएलडी के संयंत्र के लिए सिंचाई विभाग देगा अतिरिक्त 45 क्यूसिक नहरी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 100 एमएलडी के संयंत्र के लिए सिंचाई विभाग देगा अतिरिक्त 45 क्यूसिक नहरी पानी
विज्ञापन
ओल्ड और न्यू गुरुग्राम के बहुरेंगे दिन, 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी की व्यवस्था
- 45 क्यूसिक नहरी पानी ज्यादा देगा सिंचाई विभाग, बिजली कनेक्शन होते ही शुरू होगा ट्रायल, तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सिंचाई विभाग ने एनसीआर नहर से अतिरिक्त 45 क्यूसिक पानी की आपूर्ति को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के चंदू बुढेरा संयंत्र में 100 एमएलडी का नया संयंत्र शुरू होने जा रहा है। नए संयंत्र के ट्रायल के लिए बिजली कनेक्शन का कार्य डीएचबीवीएन को करना है। नए संयंत्र से पुराने और नए गुुरुग्राम में पानी की सप्लाई में सुधार होगा।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने चंदू बुढ़ेरा पेयजल संयंत्र में चौथे 100 एमएलडी के संयंत्र को बनाकर पाइपलाइन से जोड़ने का काम पूरा कर लिया है। नए संयंत्र का अन्य संयंत्रों से लिंक कराया गया है ताकि पानी का वितरण सही तरीके से हो सके। जीएमडीए को संयंत्र की मोटरों को संचालित करने के लिए बिजली निगम से कनेक्शन करने को कहा है। इसके बाद पानी शोधन संयंत्र का संचालन शुरू हो जाएगा। नए संयंत्र को लेकर अतिरिक्त पानी की जरूरत होगी। इसके लिए जीएमडीए ने सिंचाई विभाग से अतिरिक्त पानी की मांग की थी। ऐसे में सिंचाई विभाग ने अतिरिक्त पानी सप्लाई को लेकर काम पूरा कर लिया है। सिंचाई विभाग का कहना है कि जीएमडीए से हरी झंडी मिलते ही नहर में पानी की क्षमता को बढ़ा दिया जाएगा। एनसीआर नहरी से कुछ पानी बसई संयंत्र को भी दिया जाता है क्योंकि बसई संयंत्र को पानी देनी वाली नहर जर्जर हो चुकी है।
संयंत्र की क्षमता 400 एमएलडी
जीएमडीए के अनुसार चंदू बुढ़ेरा संयंत्र में 100-100 एमएलडी के तीन संयंत्र लगे हुए हैं। चंदू में चौथा संयंत्र 100 एमएलडी का बनवाया गया है। ऐसे में अब संयंत्र की क्षमता कुल 400 एमएलडी की हो गई है। इसके अलावा 100 एमएलडी के पांचवें एक अन्य संयंत्र का भी काम शुरू हो गया है। इसे इस साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। जीएमडीए शहर में पेजयल की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए चंदू बुढ़ेरा वाटर ट्रीटमेंट नई यूनिटों का निर्माण करा रहा है। शहर में पानी की आपूर्ति जीएमडीए करता है। चंदू बुढेरा जल शोधन संयंत्र पर 65 किलोमीटर के एनसीआर चैनल के माध्यम से पानी पहुंचता है।
विज्ञापन
न्यू और ओल्ड गुरुग्राम में पानी की सप्लाई में होगा सुधार
द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में आने वाले समय में पानी की मांग और बढ़ेगी। इस क्षेत्र में अधिकांश हाईराइज इमारतें बनी और बन रही हैं। ऐसे में जीएमडीए भविष्य में पानी की मांग को देखते हुए चंदू प्लांट में नए संयंत्र स्थापित करने पर जोर दे रहा है। सभी संयंत्रों को स्कॉडा सिस्टम से लैस किया जाएगा। पूरे शहर में बसई व चंदू बुढ़ेरा संयंत्र से पानी सप्लाई होती है। गर्मियों में पानी की कमी होने से कई सेक्टरों में परेशानी होती है। ऐसे में 100 एमडीएल पानी मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। पानी का वितरण न्यू और पुराने शहर में कम पानी आपूर्ति वाले क्षेत्रों में किया जाएगा। इसमें सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन, पालम विहार, सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन समेत अन्य शामिल हैं। सनसिटी निवासी वीएमके सिंह ने कहा कि गर्मियों में पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में पानी की सप्लाई में सुधार की जरूरत है।
जीएमडीए को 45 क्यूसिक अतिरिक्त पानी देने की तैयारी पूरी है। जीएमडीए की हरी झंडी मिलते ही नहर में अतिरिक्त पानी बढ़ा दिया जाएगा। -यशपाल, एसडीओ सिंचाई विभाग
-- --
100 एमएलडी का नए संयंत्र शुरू करने को लेकर तैयारी पूरी है। इसके लिए 45 क्यूसिक गहरी पानी की जरूरत होगी। बिजली कनेक्शन होते ही ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर में पानी की आपूर्ति बेहतर होगी। - सुधीर रंसीवाल, एसई जीएमडीए