फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Irregularities found in medicine records, medical store sealed

Gurugram News: दवाइयों के रिकॉर्ड में मिलीं अनियमितताएं, मेडिकल स्टोर सील

Wed, 20 May 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in medicine records, medical store sealed
एमटीपी किट मिलने के मामले में संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में लगातार की जा रही जांच के दौरान दवाइयों के रिकॉर्ड में अनियमितता पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया, जबकि एमटीपी किट मिलने के मामले में संबंधित संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।



जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिले में करीब 700 मेडिकल स्टोर संचालित हैं, जिनमें से अब तक 85 दुकानों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और अवैध दवा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इसके लिए जागरूकता अभियान के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन




उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से यह अभियान गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है। जांच के दौरान जिन मेडिकल स्टोर्स में नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं संदिग्ध गतिविधि, अवैध दवाइयों की बिक्री या नशे से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर अमितेज पांगती, कुंवर आदित्य विक्रम, मुनीष सहगल और पृथ्वी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed