फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   International women's tennis competition begins, 60 players face each other

Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय महिला टेनिस प्रतियोगिता शुरू, 60 खिलाड़ी आमने सामने

Tue, 24 Feb 2026 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
International women's tennis competition begins, 60 players face each other
15 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि और रैंकिग के लिए खिलाड़ी आमने सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू-15 महिला टेनिस प्रतियोगिता का सोमवार आगाज हो गया। यह प्रतियोगिता 23 फरवरी से एक मार्च तक द टेनिस प्रोजेक्ट के मैदान पर खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन के महिला विश्व टेनिस टूर का हिस्सा है। इसमें दुनिया भर की 60 प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही है। खिलाड़ी डब्ल्यूटीए के महत्वपूर्ण विश्व रैंकिंग अंकों और 15,000 अमेरिकी डॉलर की कुल पुरस्कार राशि के लिए मुकाबला करेंगी।




प्रतियोगिता में थाईलैंड की एंचिसा चांता (डब्ल्यूटीए रैंकिंग 440) शीर्ष वरीय खिलाड़ी के रूप में उतर रही हैं, जबकि भारत की जील देसाई (डब्ल्यूटीए रैंकिंग 639) को पांचवीं वरीयता दी गई है। पांच भारतीय खिलाड़ियों को मुख्य ड्रॉ में सीधा प्रवेश मिला है, वहीं, चार खिलाड़ियों को सिंगल्स में वाइल्ड कार्ड प्रदान किए गए हैं। डबल्स स्पर्धा में भी तीन भारतीय जोड़ियों को मुख्य ड्रॉ में जगह मिली है। यह प्रतियोगिता भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपने वैश्विक रैंकिंग अंक सुधारने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है। एचसीएल ग्रुप के एवीपी एवं हेड (ब्रांड एवं स्ट्रैटेजी) रजत चंडोलिया ने कहा कि खेल सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। इस टूर्नामेंट के जरिए भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर और विश्व रैंकिंग अर्जित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed