{"_id":"690354020f5729116a098305","slug":"instant-kheer-will-now-be-available-once-a-week-in-government-schools-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70945-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राजकीय स्कूलों में अब हफ्ते में एक दिन मिलेगी इंस्टेंट खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राजकीय स्कूलों में अब हफ्ते में एक दिन मिलेगी इंस्टेंट खीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों के पोषण स्तर को और बेहतर बनाने के लिए नया निर्णय लिया है। अब मिड डे मील योजना के तहत कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को सप्ताह में एक दिन इंस्टेंट खीर और एक दिन फोर्टिफाइड रोटी दी जाएंगी।
इस संबंध में निदेशक, मौलिक शिक्षा हरियाणा की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि बच्चों को खीर और फोर्टिफाइड रोटी के साथ-साथ आयरन फोलिक एसिड टैबलेट्स भी दी जाएंगी ताकि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके।
गौरतलब कि राज्य सरकार पहले ही एक सितंबर से 90 दिनों के लिए फोर्टिफाइड रोटी वितरण की व्यवस्था शुरू कर चुकी है। अब यह कार्यक्रम और सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सके। इस नए निर्देश से स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।