फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A blanket of greenery will be laid along major roads, making the journey pleasant.

Gurugram News: प्रमुख सड़कों पर बिछेगी हरियाली की चादर, सुहावना होगा सफर

Sun, 06 Sep 2026 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
A blanket of greenery will be laid along major roads, making the journey pleasant.
जीएमडीए शहर को हराभरा बनाने की योजना पर कर रहा काम, प्रदूषण नियंत्रण में भी मिलेगी मदद
विज्ञापन

नंबर गेम- 5.87 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सड़कों के किनारे ग्रीनबेल्ट विकसित करने और हरियाली को बनाए रखने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से दो बड़े कार्य कराए जाएंगे। सेक्टर-30/31, 40/41 और 31/40 की सेक्टर डिवाइडिंग रोड के ग्रीनबेल्ट में पौधरोपण और रखरखाव के कार्य पर करीब 1.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, सेक्टर-29 से 41, सेक्टर-88 से 98 और 99-115 क्षेत्र में मास्टर रोड के किनारे सफाई, पेड़ों की छंटाई और ग्रीनबेल्ट के रखरखाव के लिए करीब 4.20 करोड़ रुपये का कार्य प्रस्तावित है।
जीएमडीए शहर की सड़कों के साथ ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज को हराभरा बनाने पर काम कर रहा है। इसके लिए मास्टर सड़कों के साथ हरियाली बढ़ाने पर जोर है। योजना का उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण में सुधार और प्रदूषण नियंत्रण करना है। योजना के तहत अमलतास, गुलमोहर, कचनार, स्पेथोडिया, टेबुबिया रोसिया, पिलखना, फिकस शीला और देसी अशोक समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जीएमडीए के एसई जगदीश कुमार ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़कों के साथ हरियाली विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए कई सड़कों के ग्रीनबेल्ट में पौधरोपण और रखरखाव कार्य कराने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सड़कों के किनारे हरियाली को बेहतर बनाने के साथ पेड़-पौधों का नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसका उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ प्रदूषण नियंत्रण में मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed