{"_id":"60c3a1778ebc3e5ab60de348","slug":"inspection-of-waterlogged-places-gurgaon-news-noi586953243","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव वाली जगहों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव वाली जगहों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानसून से पहले जल निकासी से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना नगर निगम गुुरुग्राम की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। यही वजह है कि प्रति दिन कुछ न कुछ कवायद की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने जलभराव वाले विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
मालूम हो कि निगमायुक्त मुकेश कुमार ने एक दिन पहले ही अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण का निर्देश दिया था। कार्यकारी अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव के संभावित स्थानों का जायजा लिया, जहां पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों, पंप व अन्य मशीनरी की जरूरत का भी आकलन किया। जरूरत के मुताबिक ही इन जगहों पर अब निगम की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
अधिकारियों ने शुक्रवार को नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन, फाजिलपुर गांव, बादशाहपुर, वाटिका चौक, मोहम्मदपुर झाड़सा, सेक्टर-9ए व आसपास के क्षेत्र, दरबारीपुर रोड, सैनी मोहल्ला बादशाहपुर सहित आसपास के उन सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहां पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। मालूम हो कि नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार ने बृहस्पतिवार को इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निगम क्षेत्र में जलभराव के सभी संभावित स्थानों का निरीक्षण कर वहां पर जल निकासी के पर्याप्त प्रबंध करने का निर्देश दिया था।