फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inspection in mandi

कृषि मंत्री दलाल ने नई अनाज मंडी जाटौली का किया निरीक्षण

Sat, 03 Oct 2020 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Inspection in mandi
पटौदी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस पर कृषि कानून के मुद्दे पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है कि इस कानून के बाद मंडियां खत्म हो जाएंगी, एमएसपी खत्म हो जाएगी, जबकि जवाब सब के सामने है कि मंडियां पहले की तरह सुचारु रूप से चल रही हैं, एमएसपी भी चल रही है एवं किसानों की फसलों का सही दाम भी उनके बैंक खातों में समय पर जा रहा है। कृषि मंत्री दलाल ने नई अनाज मंडी जाटौली का निरीक्षण करने के बात यह बात कही।
विज्ञापन

मंडी का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में अभी और मंडियां विकसित की जाएंगी जिसमें अनाज के साथ-साथ मसाला मंडी भी बनाई जाएगी। राज्य के सभी किसान चाहे उसके पास जमीन एक एकड़ हो या डेढ़ सौ एकड़ हो सभी किसान अपना अनाज किसी भी मंडी में बिना रोक-टोक व बिना किसी आढ़ती को आढ़त दिए बिना ही अनाज बेच पाएगा, जिसमें किसानों को ज्यादा दाम मिल सकेगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के आला कमान के लोग चार-छह महीने विदेशों में घूमने के बाद भारत में आते ही मीडिया में किसानों के समक्ष दुष्प्रचार करने पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 60 वर्षों से जो किसानों की हालत है वह कांग्रेस की ही देन है। वहीं सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अनाजमंडी जाटौली में अगले वित्त वर्ष में टीनशेड लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता, जिला पार्षद भूपेन्द्र पलासोली, एसडीएम प्रदीप कुमार, पहलवान दिलीप सिंह छिल्लर, पटौदी मंडल अध्यक्ष कृष्ण यादव, प्रदीप जेलदार राजपुरिया, मार्केट कमेटी सचिव नरेन्द्र यादव, रमेश सेठी, चौ. दयाराम मिल्कपुर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

कृषि मंत्री ने बताया कि मंडियों का कारोबार किसी तरह कम न हो इसके लिए मंडी पर लगने वाला टैक्स भी कम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी मंडी में अपनी फसल बेचने के लिए कितनी बार भी आ सकता है एवं मंडी कारोबार को हम बिल्कुल भी बर्बाद नही होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed