फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   INLD will not form an alliance with any party in 2029: Kanta Chautala

2029 में किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी इनेलो : कांता चौटाला

Thu, 03 Sep 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
INLD will not form an alliance with any party in 2029: Kanta Chautala
पूर्व कांग्रेसी पार्थ सोनी समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की पत्नी कांता चौटाला ने पटौदी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान हेलीमंडी निवासी एवं पूर्व कांग्रेसी पार्थ सोनी ने करीब 15 समर्थकों के साथ इनेलो में आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थाम लिया। कांता चौटाला ने सभी को इनेलो का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कांता ने कहा कि साल 2029 में इनेलो किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी।
कांता चौटाला ने इनेलो में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो को मौका देने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि आम जनता और किसानों के हितों की आवाज केवल इनेलो ही मजबूती से उठा रही है। कांता चौटाला ने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को नूंह में आयोजित चौधरी देवीलाल जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में कांता चौटाला ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में हरियाणा का भाईचारा बिगाड़ने का काम किया जा रहा है और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस जनता की आवाज मजबूती से नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed