फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Initiative to improve traditional water source, Nathupur pond will be redeveloped

Gurugram News: पारंपरिक जल स्रोत को संवारने की पहल, नाथूपुर तालाब का होगा पुनर्विकास

Tue, 09 Jun 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Initiative to improve traditional water source, Nathupur pond will be redeveloped
शीतला माता मंदिर के समीप तालाब के पुनर्विकास पर 24.10 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के जोन-3 अंतर्गत वार्ड नंबर-1 के गांव नाथूपुर में स्थित शीतला माता मंदिर के समीप तालाब का कायाकल्प किया जाएगा। इस योजना पर नगर निगम करीब 24.10 लाख रुपये खर्च करेगा। तालाब के पुनर्विकास से न केवल गांव की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि वर्षा जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण को भी मजबूती मिलेगी।
नगर निगम की योजना के तहत तालाब की सफाई, गहरीकरण, किनारों का सुदृढ़ीकरण और जल संचयन क्षमता बढ़ाने से जुड़े कार्य किए जाएंगे। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे इस तालाब के पुनर्जीवित होने से स्थानीय लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिलेगा। नगर निगम के अनुसार तालाबों का संरक्षण शहरी क्षेत्रों में जल संकट से निपटने का प्रभावी माध्यम है। नाथूपुर का यह तालाब विकसित होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में वर्षा जल के संग्रहण में मदद करेगा, जिससे डीएलएफ क्षेत्र और आसपास के इलाकों में भूजल स्तर को बनाए रखने में सहायता मिलेगी। सिकन्दरपुर निवासी राज कुमार ने बताया कि तालाब के पुनर्विकास विकास से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ेगी और जलभराव जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी। इसके साथ ही यह स्थान पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतर उदाहरण बन सकता है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार तालाब के उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। कार्य पूरा होने के बाद यह तालाब न केवल गांव की पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि भविष्य की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि नाथूपुर गांव के तालाब का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। नगर निगम अन्य तालाबों को बेहतर करने की योजना रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed