फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Infrastructure improvement works in the deficit area will gain more momentum.

Gurugram News: घाटा क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्यों में आएगी और अधिक गति

Thu, 06 Nov 2025 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Infrastructure improvement works in the deficit area will gain more momentum.
अतिरिक्त निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, सीवरेज व स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त यश जालुका ने बृहस्पतिवार को जीएमडीए और एमसीजी के इंजीनियरों के साथ घाटा एवं आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज की मौजूदा स्थिति का मौके पर निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीवरेज लाइनों और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज किसी भी स्थिति में आपस में जुड़ी न हो। दोनों के लिए अलग-अलग प्रणाली बनाने के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए गए, ताकि ओवरफ्लो, ब्लॉकेज और जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन


अतिरिक्त आयुक्त ने जीएमडीए के अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके और जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिले। इसके साथ ही एमसीजी टीम को घाटा क्षेत्र में टूटे हुए सीवरेज मैनहोल की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसी कमियों को तत्काल दूर करना जरूरी है, क्योंकि इससे जनता को असुविधा के साथ-साथ दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह और पारिक गर्ग, एसडीओ सुजान सिंह तथा एमसीजी एसडीओ कुलदीप यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed