फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Information was provided regarding recording the schools' achievements on the portal.

Gurugram News: स्कूलों की उपलब्धियों को पोर्टल पर दर्ज करने के बारे में बताया

Sat, 26 Sep 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Information was provided regarding recording the schools' achievements on the portal.
गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में शुक्रवार को जिला परिषद और राष्ट्रीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता-2026 के संबंध में एडवोकेसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों को पोर्टल पर विद्यालय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक विद्यार्थियों की गतिविधियों और उपलब्धियों को दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसका आयोजन डाइट प्रिंसिपल एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमिता रांगी के नेतृत्व में किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक और संबंधित कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थानीय इकाई जिला परिषद की कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed