{"_id":"6858400d03037c7a5b0e1f7a","slug":"industry-and-commerce-minister-gave-instructions-to-solve-public-problems-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-60640-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
विज्ञापन
गांव खेड़की दौला का किया दौरा, कहा- सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को निगम क्षेत्र के खेड़की दौला गांव का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रस्तावित जोहड़ के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में सीवरेज सिस्टम की खामियों को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि वर्ष 2029 तक खेड़की दौला ऐसा गांव बने जहां कोई भी कार्य अधूरा न हो और सभी परियोजनाएं नियमों के अनुरूप पूरी हों। उन्होंने कहा कि राज्य में जनहित के कार्यों की गति और विश्वसनीयता को देखते हुए जनता ने एक ही पार्टी को तीसरी बार सेवा करने का अवसर दिया है, जो हरियाणा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मंत्री ने इसका श्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया।
राव ने कहा कि मुख्यमंत्री का जनता से सीधा संवाद इसका प्रमुख आधार है। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष सड़क, जल निकासी, स्वास्थ्य और यातायात से संबंधित समस्याएं भी रखीं। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जल्द निवारण हेतु निर्देश दिया।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री ने जोहड़ के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास
पर्यावरण मंत्री ने खेड़की दौला गांव में 1.77 एकड़ में फैले जोहड़ के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास भी किया। इस परियोजना पर 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिससे जोहड़ की सफाई, चारदीवारी का निर्माण, पैदल पथ का निर्माण एवं पौधरोपण के कार्य किए जाएंगे।