फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   India-UK CETA to open global doors for Haryana: CM

भारत-यूके सीईटीए से खुलेंगे हरियाणा के लिए वैश्विक द्वार : सीएम

Mon, 14 Sep 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
India-UK CETA to open global doors for Haryana: CM
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा यूके केटा ट्रेड ब्रिज अनलॉकिंग ग्लोबल ऑपच्यरुनिटीज फॉर हर
हरियाणा के युवाओं, किसानों, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेश व नई तकनीकों से जोड़ेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारत-यूके सीईटीए हरियाणा के लिए वैश्विक व्यापार के नए अवसर खोलेगा। इससे राज्य के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न एवं आभूषण और इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों को यूके के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। यह समझौता युवाओं, किसानों, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेश व नई तकनीकों से जोड़ेगा।

सैनी सोमवार को गुरुग्राम में हरियाणा-यूके सीईटीए ट्रेड ब्रिज : अनलॉकिंग ग्लोबल अपॉर्च्युनिटीज फॉर हरियाणा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन यूके हाई कमीशन के सहयोग से किया गया था। उन्होंने यूके से आए ब्रिटिश हाई कमीशन के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विदेशी मित्रों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों का भी हरियाणा में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूके के संबंध पुरानी साझेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों और नवाचार पर आधारित हैं। लाखों प्रवासी भारतीयों ने यूके के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ब्रिटिश संस्थानों ने भी हरियाणा की विकास यात्रा में विश्वसनीय साझेदार की भूमिका निभाई है। सैनी ने इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन


हरियाणा का एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था लक्ष्य
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक निवेशकों के लिए एक विश्वसनीय गंतव्य बन चुका है। देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी राष्ट्रीय संकल्प के साथ हरियाणा ने देश की अर्थव्यवस्था में एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान देने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2047 में भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे। उसी समय भारत-यूके संबंधों के भी 100 वर्ष पूरे हो रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की स्थापना के 60 वर्ष
मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी एक नवंबर को हरियाणा अपनी स्थापना के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे करेगा। ये छह दशक किसानों की मेहनत और श्रमिकों के पसीने के साक्षी हैं। उद्यमियों की दूरदर्शिता ने भी राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हरियाणा इन सभी के योगदान से लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा यूके केटा ट्रेड ब्रिज अनलॉकिंग ग्लोबल ऑपच्यरुनिटीज फॉर हर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा यूके केटा ट्रेड ब्रिज अनलॉकिंग ग्लोबल ऑपच्यरुनिटीज फॉर हर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed