फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   India maintains zero tolerance policy towards terrorism: Shyam Singh

भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कायम : श्याम सिंह

Sat, 16 Aug 2025 04:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
India maintains zero tolerance policy towards terrorism: Shyam Singh
धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया ध्वजारोहण
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, मलखंब और डंबल शो से समां बांधा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर व महादेव का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कायम है और अब सख्त कार्रवाई ही जवाब है। उन्होंने गुरुग्राम को आर्थिक, पर्यटन और हरियाली का अद्वितीय केंद्र बनाने की योजनाओं का उल्लेख किया, जिनमें जंगल सफारी, आनंद वन, डिज्नीलैंड, भव्य एक्वेरियम और मातृ वन जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।


समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, मलखंब और डंबल शो से समां बांधा। परेड, पीटी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए मंत्री ने तीन लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा की। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजनों को सम्मानित किया गया। समारोह में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपमंडल स्तर पर धूमधाम से मना आजादी का जश्न
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस जिले के उपमंडलों सोहना, पटौदी, मानेसर व बादशाहपुर में हर्षोल्लास व देशभक्ति के रंग में मनाया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों की ओर से ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की भावना का संचार हुआ। सोहना में विधायक तेजपाल तंवर ने देवीलाल स्टेडियम में ध्वजारोहण कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल अतीत की याद नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प का दिन है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बादशाहपुर में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित समारोह में विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि यह दिन हमें शहीदों की कुर्बानियों की याद दिलाता है। मानेसर के नखड़ोला स्थित शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्टेडियम में विधायक मुकेश शर्मा ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। पटौदी में अनाजमंडी परिसर में विधायक बिमला चौधरी ने ध्वजारोहण कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें बलिदानियों के सपनों का भारत बनाने की प्रेरणा देता है। सभी उपमंडलों में पुलिस, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स व विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------------------------------

बरसते मेघों ने भी देखा आजादी का जोश
गुरुग्राम।
सोहना में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने नृत्य, गीत, भाषण और पीटी शो के जरिये अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खंड स्तरीय मुख्य समारोह खेल स्टेडियम में हुआ, जहां विधायक तेजपाल तंवर ने मुख्यातिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। भारी बारिश के बावजूद लोगों की भीड़-उमड़ी रही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरसते मेघों ने भी आजादी का जोश देखा। समारोह स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों व गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। नगरपरिषद कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। समारोह में अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी व स्थानीय लोग शामिल हुए। संवाद
नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस पर सीएमओ और पीएमओ ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टर, नर्स और स्टाफ को सम्मानित किया गया। पीएमओ डॉ. लोकवीर ने बताया कि कर्मियों को सेवा, मरीजों की देखभाल, समय पर इलाज व बेहतर प्रबंधन के आधार पर पुरस्कार दिए गए। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की निष्ठा व ईमानदारी ही आगे बढ़ने का कारण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article