फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Increased vigilance, high sound sirens will be installed in cities

Gurugram News: बढ़ी सतर्कता, शहरों में लगेंगे उच्च ध्वनि के सायरन

Sat, 10 May 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance, high sound sirens will be installed in cities
पुलिस महानिदेशक ने अफसरों की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के मद्देनजर साइबर सिटी में सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य कर्मियों के बाद अब पुलिस जवानों का अवकाश भी आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। उधर, शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने निगमायुक्त को जिले में उच्च ध्वनि वाले सायरन लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर भी शुक्रवार को शहर में रहे। वे यहां पुलिस अफसरों की मासिक बैठक लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने गुरुग्राम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की। पुलिस महानिदेशक ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए कमिश्नरेट के सभी पुलिस के जवानों के अवकाश को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। कमिश्नरेट के पुलिस के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यदि किसी को अवकाश की अति आवश्यकता है तो वह अपने वरिष्ठ अफसरों की अनुमति के बाद ही मुख्यालय छोड़ेगा। उधर शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने निगमायुक्त गुरुग्राम को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल उच्च ध्वनि वाले सायरन खरीदें और अविलंब शहर के विभिन्न हिस्सों में उन्हें इंस्टॉल करवाएं। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि इमरजेंसी में इस सायरन को बजाने के लिए पूरे दिन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कमिश्नरेट के एसीपी व इंस्पेक्टर की कार्यशैली का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर पुलिस सतर्कता व जागरूकता पर चर्चा की।
विज्ञापन



मॉल व बाजारों में दिखी सुरक्षा

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के आदेश के बाद सुरक्षा को लेकर मॉल व बाजारों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से जागरूक रहने को कहा गया है। सरकार की ओर से निर्देश मिलने पर ही प्रशासन की ओर से किसी तरह का निर्देश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed