फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Inconvenience caused by the lane dug to provide convenience

Gurugram News: सुविधा देने के लिए खोदी गली से हो रही असुविधा

Fri, 29 May 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Inconvenience caused by the lane dug to provide convenience
फर्रुखनगर के वार्ड-6 में गली का अधूरे निर्माण से निवासी परेशान
विज्ञापन

फरवरी में दोबारा निर्माण के लिए गली खोदा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फाजिलपुर रोड स्थित वार्ड-6 की गली नं 2 में नव निर्माण के लिए करीब चार माह पहले तोड़ी गई नाली व गली का कार्य शुरू नहीं होने से लोगों को आने-जाने समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि 15 फरवरी को गली को खोदा गया था ताकि नई बनाई जा सके लेकिन गली में रोड़े पांच माह से बिखरे पड़े हैं। लोगों का कहना है कि शायद पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदार सब गली को खोद कर भूल गए हैं की निर्माण भी करना है।
स्थानीय निवासी महेश, सुरेश, पवन, राकेश संजय आदि का कहना है कि इससे उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा गली को खोदकर निर्माण कार्य शुरू किया जाना था, लेकिन उसके बाद से काम पूरी तरह ठप पड़ा है। घर के बाहर बने चबूतरे को तोड़कर घर में आने जाने के रास्ते तक बंद कर दिए गए है। गली निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड-6 के पार्षद प्रदीप द्वारा नारियल फोड़कर किया गया था। शुरुआत में लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही गली का निर्माण पूरा हो जाएगा, लेकिन अधूरी खुदाई के कारण अब गली में आवाजाही मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

करीब चार माह बीतने वाले है लेकिन अब तक नगर पालिका प्रशासन ने दोबारा गली की सुध नहीं ली है। टूटी और खुदी हुई गली के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। धूल-मिट्टी और गड्ढों के चलते हादसे का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगरपालिका अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ठेकेदार मनमर्जी से कार्य कर रहा है और लंबे समय से काम बंद होने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस बारे में पालिका सचिव राजेश कुमार ने बताया कि ठेकेदार को जल्दी काम करने के लिए जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed