फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Incomplete road between Sector 68 and 69 of New Gurugram to be completed.

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-68 और 69 के बीच अधूरी सड़क होगी पूरी

Tue, 04 Aug 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Incomplete road between Sector 68 and 69 of New Gurugram to be completed.
जीएमडीए मुख्य सड़क, सर्विस रोड और ड्रेनेज निर्माण पर 25.37 करोड़ खर्च करेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) न्यू गुरुग्राम में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। प्राधिकरण सेक्टर-68 और 69 के बीच सड़क कॉरिडोर के शेष 900 मीटर हिस्से का निर्माण करेगा। करीब 25.37 करोड़ की लागत की इस योजना में 900 मीटर मुख्य सड़क, 900 मीटर सर्विस रोड, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क और दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण शामिल है।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि कार्य आवंटित होने के बाद इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना शहर के सड़क नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण मिसिंग लिंक को पूरा करेगी, जिससे आसपास के सेक्टरों के बीच संपर्क बेहतर होगा। यह सड़क लगभग 2 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का हिस्सा है। इसमें से 1.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। शेष 900 मीटर हिस्से के निर्माण से इस मार्ग पर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा और न्यू गुरुग्राम के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी।
विज्ञापन

मीणा ने इस परियोजना को वर्तमान और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक समेकित आधारभूत संरचना विकास परियोजना के रूप में तैयार किया गया बताया। मुख्य सड़क और सर्विस रोड के निर्माण से यातायात सुगम होगा। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज प्रणाली मानसून के दौरान वर्षा जल की प्रभावी निकासी सुनिश्चित करेगी, जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके अतिरिक्त, विकसित किए जाने वाले फुटपाथ पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed