{"_id":"649b1d03f304909cbc035004","slug":"incidents-of-plaster-falling-in-societies-are-increasing-concern-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8423-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने की घटनाएं बढ़ा रहीं चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने की घटनाएं बढ़ा रहीं चिंता
विज्ञापन
सिग्नेचर साईनेरा में प्लास्टर गिरने से स्कूटी क्षतिग्रस्त, पुलिस को तहरीर दी
सेक्टर-107 में एमथ्रीएम वुडशायर में भी फ्लैट के छज्जे से प्लास्टर गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की बहुमंजिला इमारतों के सुरक्षा ऑडिट में हो रही देरी के बीच अलग-अलग सोसाइटियों में फ्लैटों के छज्जे से प्लास्टर गिरने की घटनाएं लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। सेक्टर-81 स्थित सिग्नेचर साईनेरा सोसाइटी में रविवार की रात एक टावर की नवीं मंजिल के फ्लैट का प्लास्टर गिर गया। इससे नीचे खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। यहां के निवासियों ने घटना के संबंध में थाना खेड़की दौला में तहरीर दी है। इसके अलावा रविवार को ही सेक्टर-107 स्थित एमथ्रीएम वुडशायर सोसाइटी में भी फ्लैट के छज्जे का प्लास्टर गिरने की घटना के बाद निवासियों में रोष है।
थाना खेड़की दौला में दी गई तहरीर में कहा गया है कि सिग्नेचर साईनारा में टावर 11 की नवीं मंजिल के फ्लैट से प्लास्टर नीचे गिरा, जिससे नीचे खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सोसाइटी के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए। बाद में इलाका पुलिस को सूचित कर दिया।
एक ओर यह प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो रही हैं दूसरी ओर दूसरे चरण के ऑडिट का काम जमीन पर शुरू नहीं हो पा रहा है। उसमें देरी हो रही है। जबकि टावरों के निवासी जल्द से जल्द इसे शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। ऑडिट के लिए जिन एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं उनमें नोएडा के सेक्टर-3 स्थित ब्यूरो बर्टियास, नई दिल्ली की एनएनसी डिजाइन इंटरनेशनल, नई दिल्ली सुखदेव विहार की टीसीपी कंसल्टेंट और दिल्ली ग्रेटर कैलाश की विंटेक कंसलटेंट शामिल है। इन एजेंसियों को डीएलएफ पार्क प्लेस, डीएलएफ फेज -5, एमथ्रीएम वुड शायर सेक्टर -107, रहेजा अथर्वा अपार्टमेंट सेक्टर-109 , सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा सेक्टर-107, मैप्सको कासाबेला सेक्टर-82, यूनिवर्ल्ड गार्डन सेक्टर-47, ट्यूलिप आइवरी अपार्टमेंट सेक्टर-70, महिंद्र औरा सेक्टर-110-ए, पारस आइरीन सेक्टर-70-ए, स्पेज प्रिवी सेक्टर-72, पीसफुल होम्स सेक्टर-70ए, ब्रिस्क लुंबिनी सेक्टर-109, सेक्टर-82 स्थित मैप्सको रोयल, मैप्सको पैराडाइज, रहेजा वेदांता सेक्टर-108 में ऑडिट का काम करना है।