Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In mathematics, rote learning won't suffice; students will be selected based on their logical reasoning ability.

Gurugram News: गणित में रटने से नहीं चलेगी बात, तार्किक क्षमता पर होगा विद्यार्थियों का चयन

Sun, 15 Nov 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
In mathematics, rote learning won't suffice; students will be selected based on their logical reasoning ability.
स्कूल स्तर पर परीक्षा के बाद हर विद्यालय से तीन विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गणित में अच्छे अंक हासिल करने के लिए अब केवल फार्मूले याद करना पर्याप्त नहीं होगा। विद्यार्थियों को सवालों को समझकर हल निकालने और अपनी तार्किक क्षमता का प्रदर्शन करना होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की गणितीय समझ, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक ज्ञान परखने के लिए आरंभ गणित चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित करने का फैसला लिया है। इसमें गुरुग्राम के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर रोजमर्रा की जिंदगी में गणित का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में स्कूल स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सीबीएसई 25 और 26 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसके आधार पर स्कूल अपने परिसर में परीक्षा कराएंगे। प्रत्येक स्कूल से बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को ही दूसरे चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


छह विषयों से परखी जाएगी क्षमता
प्रतियोगिता में बीजगणित, ज्यामिति, क्षेत्रमिति, संख्या पद्धति, आंकड़ा विश्लेषण और गणनात्मक चिंतन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की समस्या समाधान क्षमता, रचनात्मक सोच और रणनीतिक दृष्टिकोण का आकलन किया जाएगा। दोनों चरणों की परीक्षा एक-एक घंटे की होगी। इसमें 40 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। खास बात यह है कि गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
------------------------------------------

दो दिसंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा
दूसरे चरण के लिए चयनित विद्यार्थियों को 27 से 30 नवंबर तक सीबीएसई पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए प्रति विद्यार्थी 900 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो दिसंबर को आयोजित होगी। प्रत्येक सीबीएसई रीजन के शीर्ष 100 विद्यार्थियों को मेरिट प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके अलावा पहले चरण में सबसे अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले प्रत्येक रीजन के शीर्ष 10 स्कूलों को भी प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed