फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   In Lado Panchayat, daughters have filled the voice, now the age of marriage is beyond 21

लाडो पंचायत में बेटियों ने भरी हुंकार, अब शादी की उम्र हो 21 पार

Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
In Lado Panchayat, daughters have filled the voice, now the age of marriage is beyond 21
सोहना में आयोजित लाडो पंचायत में उपस्थित विभिन्न शहरों से आईं लोडो की प्रतिनिधि - फोटो : Gurgaon
सोहना। बाल विवाह का केंद्र बने सोहना ब्लॉक के गांव अभयपुर में बृहस्पतिवार को देश की दूसरी लाडो पंचायत हुई। जिसमें सरकार से संवैधानिक तौर पर लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने और बेटियों के लिए सरकारी कॉलेज की मांग की गई। अगर सरकारी कॉलेज नहीं खुला तो सरकार के प्रतिनिधियों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पंचायत में 11 सदस्यीय कमेटी ने प्रस्ताव पास किए। जिसमें कम उम्र में शादी करने पर लड़की के माता-पिता व शादी में शामिल होने वालों को 3 साल की जेल का प्रावधान तथा 5 लाख रुपये जुर्माना लगे। इसके अलावा पंचायत में बाल विवाह करने वालों के सामाजिक बहिष्कार की भी बात कही। कॉलेज न खोलने पर वोट न देने की बात छात्राओं ने खुले रूप से की। देश की दूसरी इस लाडो पंचायत का आयोजन भी ‘सेल्फी विद डॉटर’ के फांउडर सुनील जागलान ने करवाया। इसमें सैकड़ों की तादात में गुरुग्राम के अलावा पलवल, मेवात दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार व चंडीगढ़ से आईं लड़कियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान ड्रॉ के माध्यम से कुमारी मोनिका को पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया। सचिव के तौर पर सुनील जागलान ने हिस्सेदारी निभाई।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की 16 वर्षीय ऋषिदा ने कहा कि हम लड़कियों को पढ़ने लिखने का बराबर का अधिकार मिलना चाहिए । साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की छात्रा मोनिका ने कहा कि संवैधानिक तौर पर सरकार आसानी से अनुछेद में बदलाव कर लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 कर सकती है, जिसके लिए सरकार को अब समय नही लगाना चाहिए। मेवात की अंजुम ने कहा कि देश को एक तरक्की शील राष्ट्र बनाने के लिए लड़कियों को बराबर के अधिकार मिलें। सरमथला की 17 साल की प्रियंका ने कहा कि सरकार लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने में क्यों देर कर रही है। हर दिन 18 की उम्र में शादी होने के कारण हजारों बेटियों के सपने टूट रहे है। ताजनगर की पूनम ने बताया कि किस प्रकार एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी होते हुए भी 15 साल की उम्र में उसकी शादी करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 साल की उम्र में न चाहते हुए एक बच्चे की मां बनना पड़ा और आज मैं बुरे स्वास्थ्य से जूझ रही हूं। मोहाली (पंजाब) की आरूषि ने कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार न होने का बाद भी किस तरह 18 साल की लड़की की शादी करवाकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण होता है। बिहार की अंजलि ने कहा कि हमारे प्रदेश की हजारों बेटियों को कम उम्र में शादी करके हरियाणा समेत दूसरे प्रदेशों में बेचा जाता है। सरकार धरातल पर इसको रोकने के लिए काम करें। पंचायत में कहा गया कि सोहना में कॉलेज के अभाव के कारण कक्षा 12 पास करने के बाद 80 फीसदी लड़कियों की शादी कर दी जाती है। डिग्री की पढ़ाई उनका सपना बनकर रह जाती है। पंचायत में काफी महिलाएं और लड़कियां हरियाणवी वेशभूषा में हरियाणवी गीत गाते हुए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed